1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रेलवे स्टेशन पर लगे बिजली के खंभे पर चढ़ गया शख्स, उतारने में छूटे पसीने; VIDEO वायरल

रेलवे स्टेशन पर लगे बिजली के खंभे पर चढ़ गया शख्स, उतारने में छूटे पसीने; VIDEO वायरल

 Reported By: Saket Rai Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 18, 2026 09:34 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 09:34 pm IST

नासिक के मनमाड रेलवे स्टेशन पर एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया। उसे बिजली के खंभे पर देखते ही रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को खंभे से नीचे उतारा गया।

बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक।- India TV Hindi
बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक। Image Source : REPORTER INPUT

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ भी वायरल होने में देर नहीं लगती है। आज के समय में हर किसी के हाथ में मोबाइल है, जिसके जरिए सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियोज रातों-रात वायरल हो जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं, जिसकी यूजर्स काफी तारीफ भी करते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अचानक रेलवे स्टेशन पर बने ओवरहेड वायर पोल पर चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा तफरी-मच गई। 

मनमाड रेलवे स्टेशन का मामला

पूरा मामला महाराष्ट्र के नासिक जिले का बताया जा रहा है। यहां मालेगांव के पास मनमाड रेलवे स्टेशन पर यह घटना सामने आई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना शनिवार दोपहर की है जब एक अनजान आदमी रेलवे स्टेशन के ओवरहेड वायर पोल पर चढ़ गया। युवक को ऊपर बिजली के तारों के पास देखकर रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने भी युवक को बचाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद रेलवे पुलिस, RPF और सिक्योरिटी गार्ड्स की टीम मौके पर पहुंच गई।

काटनी पड़ी पावर सप्लाई

करीब एक घंटे की लगातार कोशिशों के बाद, कुछ लोग उस युवक तक पहुंचने में कामयाब रहे। उन्होंने युवक को रस्सी से बांधा और सफलतापूर्वक वापस नीचे ले आए। हालांकि इस दौरान पावर सप्लाई काटनी पड़ी, जिससे ट्रेन सर्विस रुक गई। लगभग एक घंटे की कोशिश के बाद, टीम ने रस्सियों का इस्तेमाल करके उसे सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान, रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और ट्रेन सर्विस रुकी रही। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि युवक मानसिक रूप से ठीक नहीं है, जबकि पुलिस उसकी पहचान और घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें-

Video : IIT में असफलता से लंदन में करोड़ों की जॉब पाने तक, भारतीय टेक्नीशियन की सक्सेस स्टोरी वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।