1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवक ने दोस्त के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, लहंगा पहनकर किया श्रृंगार; वायरल हो रहा VIDEO

युवक ने दोस्त के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, लहंगा पहनकर किया श्रृंगार; वायरल हो रहा VIDEO

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Amar Deep
 Published : Oct 10, 2025 11:15 pm IST,  Updated : Oct 10, 2025 11:16 pm IST

मध्य प्रदेश के भिंड से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त के लिए करवा चौथ का व्रत किया है। युवक ने लहंगा पहनकर बाकी का श्रृंगार भी किया।

दोस्त के लिए रखा करवा चौथ का व्रत।- India TV Hindi
दोस्त के लिए रखा करवा चौथ का व्रत। Image Source : REPORTER INPUT

इंस्टाग्राम हो या सोशल मीडिया, लोगों में रील बनाने का जुनून इस कदर हावी है कि वह किसी भी स्तर जाकर कुछ भी कर सकते हैं। करवा चौथ पर रील बनाने से जुड़ा एक अनोखा मामला मध्यप्रदेश के भिंड जिले से सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। उसने महिलाओं की तरह शृंगार किया, लहंगा पहना और हाथ में छलनी करवा लेकर पूजा की थाली सजाई और बाइक से बाजार में निकल पड़े। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दुल्हन के लिबास में निकला युवक

दरअसल, भिंड जिले के सदर बाजार में एक युवक दुल्हन के लिबास में निकला, तो बाजार में मौजूद लोग उसे ही देखने लगे। राहगीरों ने जब मोटरसाइकिल पर बैठे युवक को देखा तो पहले किसी को यकीन नहीं हुआ। लोग समझे कोई दुल्हन जा रही है, लेकिन पास जाकर देखा तो असलियत पता चली। लहंगा पहने युवक का नाम विनोद शर्मा है, जो अपने सबसे करीबी दोस्त हरीश शर्मा की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत कर रहा है। हालांकि, जब लोगों ने किरकिरी की तो, उनमें से एक दोस्त हरीश ने बाद में कहा कि मनोरंजन के लिए वीडियो बनाया था। 

बताई वीडियो बनाने की वजह

विनोद शर्मा ने कहा- दोस्ती या प्यार में कोई जेंडर या नियम नहीं होता। यह व्रत मेरे दोस्त के प्रति मेरी सच्ची भावना और समर्पण का प्रतीक है। 16 श्रृंगार करना, लहंगा पहनना और छलनी से उसका चेहरा देखना मेरे लिए भावनात्मक पल है। यह पूरा आइडिया हरीश का ही था, ताकि इस दोस्ती को हमेशा यादगार बनाया जा सके। हरीश ने कहा सोशल मीडिया पर हमने सिर्फ मनोरंजन के लिए ये वीडियो बनाया था। सब लोगों को ये बताना चाह रहा था कि हम दो दोस्त लोग एक-दूसरे के लिए यह कर सकते हैं। मैं प्रैंकस्टार हूं। हम हंसी मजाक के वीडियो बनाते हैं। 

यह भी पढ़ें-

"यहां आए तो सिर काट दूंगी"; बिहार की बे-टिकट महिला टीचर का दूसरा Video वायरल, जानें क्या कहा

लड़की ने Pepper spray का किया गलत इस्तेमाल, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे दंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।