1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने Pepper spray का किया गलत इस्तेमाल, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे दंग

लड़की ने Pepper spray का किया गलत इस्तेमाल, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे दंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 10, 2025 05:38 pm IST,  Updated : Oct 10, 2025 05:38 pm IST

एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आप भी कहेंगे कि पेपर स्प्रे का ऐसा इस्तेमाल कौन करता है दीदी। आइए फिर आपको बताते हैं कि ये क्या मामला है और फिर आपको लोगों के रिएक्शन बताएंगे।

Misuse of pepper spray, viral video, girl sprays pepper spray in ladies compartment- India TV Hindi
इस लड़की ने लेडी कंपार्टमेंट में छिड़क दिया पेपर स्प्रे Image Source : IG/AMRITA_JHILIK

पेपर स्प्रे एक ऐसी चीज है जो आपको लगभग सभी लड़कियों के पास देखने को मिल ही जाएगा। विशेष तौर पर जो लड़कियां कहां काम करती हैं और देर रात घर आना होता है, वो तो इसे अपने पास रखती ही हैं। इसके अलावा और भी लड़कियां सुरक्षा के नजरिए से इसे अपने पास रखती हैं और कभी खतरा महसूस करने पर इसका यूज भी करती हैं। मगर एक महिला ने ऐसी जगह पर इसका इस्तेमाल किया जो किसी ने नहीं सोचा होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि यह क्या मामला है। उसके बाद आपको लोगों के रिएक्शन भी बताएंगे।

लेडी कंपार्टमेंट में लड़की ने यूज किया पेपर स्प्रे

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक लेडी कंपार्टमेंट का है जिसमें दिख रहा है कि हर रंग की कुर्ती पहनी एक लड़की को महिलाएं डांट रही हैं और उसका वीडियो बना रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में जानकारी दी गई है कि, 'आज मैं आप लोगों के साथ एक खतरनाक अनुभव साझा करूंगी। यह महिला हरे रंग की कुर्ती पहने हुए सियालदह स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ी और एक लड़की से सीट को लेकर बहस कर रही थी। जब हरे रंग की कुर्ती पहने इस लड़की ने देखा कि बहस के बाद उसे सीट नहीं मिल रही है, तो उसने अपने बैग से पेपर स्प्रे का एक कैन निकाला और उस लड़की के चेहरे पर छिड़कने की कोशिश की।'

कैप्शन में आगे लिखा है, 'उसके पास खड़ी एक महिला ने उसे ऐसा करने से रोका, तो लड़की गुस्से में आ गई और उसने पूरे ट्रेन के डिब्बे में पेपर स्प्रे छिड़क दिया। सभी खाँसने लगे, उनके गले और नाक जलने लगे। दो बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। आखिरकार सभी ने लड़की की पिटाई की और उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। पेपर स्प्रे का इस्तेमाल सुरक्षा के लिए किया जाना चाहिए जहां आप वास्तव में असुरक्षित महसूस करते हैं, लेकिन इस लड़की ने अपनी हदें पार कर दी। वह पूरी तरह से अपराधी मानसिकता की थी, इतना सब कुछ करने के बाद भी उसे कोई अपराधबोध नहीं हुआ।

यहां देखें वह पोस्ट

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर amrita_jhilik नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में पूरी जानकारी दी गई है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वहीं लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जहां यूज करना चाहिए, वहां तो करते नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- डंडा नहीं था तुम लोगों के पास। तीसरे यूजर ने लिखा- बुद्धि घास चरने चली गई थी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

'ट्रंप चाचा' का तो बहुत बुरा वाला कटा है, अब लोग भी Meme बनाकर ले रहे हैं मजे

भाभी के धैर्य के 1000 नंबर! पति की हरकत देख लोगों ने किए मजेदार रिएक्शन, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।