1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाभी के धैर्य के 1000 नंबर! पति की हरकत देख लोगों ने किए मजेदार रिएक्शन, देखें Video

भाभी के धैर्य के 1000 नंबर! पति की हरकत देख लोगों ने किए मजेदार रिएक्शन, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 10, 2025 03:55 pm IST,  Updated : Oct 10, 2025 03:55 pm IST

एक बहुत ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप भी दूसरे लोगों की तरह महिला के धैर्य की तारीफ करेंगे। आइए फिर वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@VRMAKSHAY1

सोशल मीडिया पर आज के दिन में तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई लोगों ने करवा चौथ को ध्यान में रखते हुए मजेदार वीडियो बनाए हैं जो अनोखे कंटेंट के कारण वायरल हो रहे हैं और उसके अलावा आमतौर पर जो वीडियो वायरल होते हैं, वो भी खूब हो रहे हैं। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते हैं और अगर ऐसा है तो फिर आपने अभी तक सुबह से लेकर शाम तक जितनी बार सोशल मीडिया पर गए होंगे, खूब सारे वीडियो देख लिए होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपनी पत्नी के हाथ में मेहंदी लगा रहा है और डिजाइन तो ऐसा है जिसकी जितनी तारीफ की जाए, वो कम होगी। अगर मकड़े भी उस डिजाइन को देख लेंगे तो कहेंगे कि इससे अच्छे तो हमारे बुने हुए जाल होते हैं। पूरे हाथ को मेहंदी से भर तो दिया है मगर डिजाइन कौन से जमाने की है, वो समझ में नहीं आ रहा है और यह वो कारण है कि लोग महिला के धैर्य की तारीफ कर रहे हैं। आप भी उस वीडियो को एक बार देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Vrmakshay1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'भाई के प्रयास के 100 नंबर और भाभी के धैर्य के 1000 नंबर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 47 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सच में यह महिला बहुत धैर्यवान है। दूसरे यूजर ने लिखा- जबरदस्त मकड़ी का जाल बनाए हो। तीसरे यूजर ने लिखा- भाभी जी को 100 तोपों की सलामी। चौथे यूजर ने लिखा- भाई ये डिजाइन इंडिया से बाहर नहीं चली जाए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

अमर हो जाएगा अब पति! करवा चौथ के मौके पर वायरल हुआ अनोखा Video, आप भी हो जाएंगे दंग

कंटेंट बनाने के लिए भाई ने गलत आदमी को चुन लिया, Video का अंत देगा गजब का सरप्राइज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।