1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लगी थी व्यूज और लाइक्स की प्यास इसलिए बाइक का इंजन ऑयल ही पी गया शख्स, ये रील देख माथा पीट लेंगे आप

लगी थी व्यूज और लाइक्स की प्यास इसलिए बाइक का इंजन ऑयल ही पी गया शख्स, ये रील देख माथा पीट लेंगे आप

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 12, 2025 11:08 am IST,  Updated : Jul 12, 2025 11:08 am IST

इंजन ऑयल पीना कोई मजाक नहीं है। ये जहरीला पदार्थ आपके फेफड़ों, लीवर और पूरे शरीर को तबाह कर सकता है। डॉक्टर्स की मानें तो ये जानलेवा हो सकता है। लेकिन सोशल मीडिया की इस अंधी दौड़ में लोग अपनी जान की परवाह भूल गए हैं।

वायरल होने के लिए बाइक का इंजन ऑयल पीता शख्स- India TV Hindi
वायरल होने के लिए बाइक का इंजन ऑयल पीता शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की इस दुनिया में लोगों को लाइक्स और व्यूज की इतनी पड़ी रहती है कि वे इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। वायरल होने के लिए जान देने से पहले एक बार भी नहीं सोचते। आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जहां लोग वायरल होने के लिए अपने पागलपन की सारी हदों को पार कर देते हैं। लेकिन आपने अब तक जो भी देखा वह इस वायरल वीडियो के सामने कुछ भी नहीं। जी हां, फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को बाइक का इंजन ऑयल पीते देखा जा सकता है।

बाइक का इंजन ऑयल पी गया शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी बाइक के इंजन को खोलता है और फिर बिना किसी हिचक के उस काले, गाढ़े इंजन ऑयल को पीना शुरू कर देता है। लगता है वीडियो में युवक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "दोस्तों, आज मैंने सुबह से कुछ भी खाया-पीया नहीं है, इसलिए मैं आज अपनी बाइक का इंजन ऑयल पीने जा रहा हूं।" शख्स बाइक के इंजन ऑयल को ऐसे पीता है जैसे वह कोई ठंडा-ठंडा कोल्ड ड्रिंक पी रहा हो। वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक ऑयल की धार को गट-गट गटकते जा रहा है। साथ ही वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा भी रहा है। हालांकि वीडियो में यह साफ तौर पर नहीं दिख रहा कि शख्स इंजन ऑयल को पी ही रहा है। हो सकता है वह पीने का नाटक ही कर रहा हो।

वीडियो पर लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mkvibes87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जो अब आग की तरह सोशल मीडिया पर फैला जा रहा है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कमेंट्स सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है। जहां कोई इसे "दिमाग का कचरा" बता रहा है, तो कोई कह रहा है, "भाई, मरना ही है तो सीधे जहर ही खा ले, ये इंजन ऑयल क्यों?" वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा, "भाई पुनीत सुपरस्टार को भी मात दे दी तूने!" जबकि कुछ लोग इस बात पर हैरान हैं कि आखिर व्यूज के लिए कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है?

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

रिज्यूमे हाफ, कॉन्फिडेंस फुल: शख्स ने दिया आधा छपा CV, कहा- पहले हायर करो फिर बताऊंगा कि क्या-क्या कर सकता हूं

प्यार में जिनका कटा, उन्हें ये चायवाला दे रहा शानदार ऑफर, पोस्टर देख आप भी कहेंगे- वाह भाई! क्या स्कीम है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।