1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती ट्रेन में सीट से गिरा युवक, फिर आगे जो हुआ जानकर हो जाएंगे दंग

चलती ट्रेन में सीट से गिरा युवक, फिर आगे जो हुआ जानकर हो जाएंगे दंग

 Published : Apr 11, 2023 04:39 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 04:39 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आप सफर के दौरान इस बात का जरूर ध्यान रखेंगे।

viral video train- India TV Hindi
वायरल वीडियो ट्रेन Image Source : IMSTAGRAM

ट्रेन में यात्रा करते समय हमें कई बातों का ध्यान रखना होता है ताकि यात्रा के दौरान कोई घटना ना हो जाए। हम सभी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि न चाहते हुए भी ऐसी घटना हो जाती है, जिसका हमें कोई अंदाजा भी नहीं होता है। जैसा इस युवक के साथ हुआ। युवक ने सोचा नहीं होगा कि वह सोते समय इस तरह गिर जाएगा। इस वीडियो को देखने के बाद आप सफर के दौरान इस बात का जरूर ध्यान रखेंगे।

धड़ाम से जमीन पर आदमी गिरता है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स साइड अपर बर्थ पर आराम से सो रहा होता है। वीडियो को देखने से साफ है कि ट्रेन की रफ्तार काफी तेज है। साइड बर्थ पर सो रहा आदमी अचानक फर्श पर गिर जाता है। आदमी जिस तरह से गिरा है, उससे साफ है कि उसे चोट आई होगी। वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि युवक के गिरते ही आसपास के लोग भी जाग जाते हैं। 

क्या ये वीडियो भारत का है? 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसलिए भारतीय ट्रेनों में सोना सुरक्षित है क्योंकि उनके बीच में स्टील सपोर्ट होता है। एक यूजर ने लिखा कि भाई ये दर्द जनता हूं मैं भी गिरा हूं 1 बार। एक यूजर ने लिखा कि ये वीडियो भारत का नहीं लग रहा है क्योंकि हमारे यहां ट्रेन में बीच में एक सपोर्ट होता है। ताकि इंसान आराम से सो सकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।