1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देख रहे हैं इस भाई की हिम्मत! चीतों को सामने से जाकर पानी पिलाते दिखा शख्स, MP के कूनो पार्क का Video हुआ वायरल

देख रहे हैं इस भाई की हिम्मत! चीतों को सामने से जाकर पानी पिलाते दिखा शख्स, MP के कूनो पार्क का Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 06, 2025 11:15 am IST,  Updated : Apr 06, 2025 11:15 am IST

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो टाइगर रिजर्व से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स चीतों को पानी पिलाते हुए नजर आ रहा है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

चीतों को पानी पिलाते हुए दिखा शख्स- India TV Hindi
चीतों को पानी पिलाते हुए दिखा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

चीतों को पानी पिलाते हुए एक शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने हाथ में पानी का केन और परात लिए चीतों के बाड़े में घुसता है और फिर वह उस परात में पानी उडेल देता है। पानी देखने के बाद चीते वहां आते हैं और शख्स के पास खड़े होकर पानी पीने लगते हैं। वीडियो में शख्स के पास एक-दो चीते नहीं बल्कि 5-6 चीते खड़े नजर आ रहे हैं।

कूनो टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा यह वीडियो

वायरल हो रहा यह वीडियो मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा है। चीतों को पानी पिलाने वाला यह शख्स वन विभाग में ड्राइवर की नौकरी करता है। उसका नाम सत्यनारायण गुर्जर है। चीतों के पानी पिलाने वाला वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वन विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए सत्यनारायण पर कार्रवाई की। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने इसे नियमों के उल्लंघन के तौर पर देखा और डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर ने तुरंत कार्रवाई की पुष्टि करते हुए मामले की जांच की बात कही। 

वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स पर हुई कार्रवाई

DFO ने शख्स पर कार्रवाई करते हुए उसे ड्राइवर की नौकरी से निकाल दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। वन विभाग के अधिकारियों ने शख्स के इस हरकत को नियमों का उल्लंघन माना है। वन विभाग इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है। वन विभाग के अनुसार, वन्यजीवों के साथ बिना किसी आदेश के किसी भी तरह से संपर्क करना नियमों के खिलाफ है। चाहे आप उनकी मदद ही क्यों ना कर रहे हों।

ये भी पढ़ें:

इस लड़की को शादी के लिए चाहिए धन्ना सेठ, हाथ में तख्ती लिए सिर्फ T-Shirt पर घूमते आई नजर, वायरल हुआ Video

'मौत आई तो क्या हुआ Reel तो बन गई ना', समुद्र किनारे चट्टानों पर खड़ी होकर रील बना रही लड़की तेज लहरों के साथ बही

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।