1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. OMG! खेल-खेल में ये क्या हो गया, पंजा लड़ाने गए शख्स का हाथ टूटा, Video देख सहमे लोग

OMG! खेल-खेल में ये क्या हो गया, पंजा लड़ाने गए शख्स का हाथ टूटा, Video देख सहमे लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 02, 2024 08:59 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 09:12 pm IST

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंजा लड़ाने गए एक शख्स का हाथ ही टूट जाता है। खेल-खेल में इतना बड़ा हादसा देख लोग सहम जाते हैं। वीडियो को आप भी देखिए और आर्म रेसलिंग को मजाक मत समझिए।

पंजा लड़ाते वक्त टूटा हाथ- India TV Hindi
पंजा लड़ाते वक्त टूटा हाथ Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आर्म रेसलिंग यानी पंजा लड़ाना एक जाना माना खेल हो गया है। यह खेल पहले सिर्फ WWE में ही देखने को मिलता था लेकिन आजकल इस खेल को पूरी दुनिया में आयोजित किया जा रहा है। कई लोग ऐसे ही मौज-मस्ती में एक दूसरे से पंजा लड़ाने लगते हैं। लोग पंजा लड़ाकर अपने शारीरिक ताकत का प्रदर्शन करते हैं। लेकिन कई पंजा लड़ाना लोगों को भारी भी पड़ता है। लोग खेल-खेल में खुद को नुकसान पहुंचा लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। जहां एक लड़के को पंजा लड़ाना बहुत ही भारी पड़ गया।

पंजा लड़ा रहा था लड़का, टूट गया हाथ

दरअसल, लड़का खेल-खेल में शेर बनकर पंजा लड़ाने पहुंचा था लेकिन खेल-खेल में बेचारे का हाथ ही टूट जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंजा लड़ाने की प्रतियोगिता चल रही है। इस कंपटिशन को एक लड़का होस्ट भी कर रहा है। तभी बीच में लाल टी-शर्ट पहने एक शख्स वहां पहुंचता है और कुर्सी पर बैठे शख्स से पंजा लड़ाने की बात करता है। वह अपने विरोधी से हाथ मिलाता है और फिर उससे पंजा लड़ाने के लिए कुर्सी पर बैठ जाता है। जैसे ही खेल शुरू होता है, सामने वाला विरोधी शख्स उस पर भारी पड़ने लगता है। थोड़ी देर में विरोधी शख्स लाल टी-शर्ट वाले का हाथ नीचे की ओर कर देता है, वहीं लाल टी-शर्ट वाला शख्स अपने हाथ को ऊपर उठाने की कोशिश करता है लेकिन उससे पहले अचानक उसके हाथ की हड्डी क्रैक हो जाती है। यह देख वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ जाते हैं। 

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘आर्म रेसलिंग कोई मजाक नहीं है, इससे कभी-कभी गंभीर चोट लग सकती है।’ वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया है। जबकि तमाम लोगों ने इसे एक गंभीर मुद्दा बताया है।

ये भी पढ़ें:

खचाखच भीड़ से भरी दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, 6 लोग घायल, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जवान दिखने का फॉर्मूला बेच रहा है ये शख्स, कीमत हजारों में, खुद पर किया प्रयोग, कहा- 46 की उम्र में 18 का दिखता हूं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।