1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शख्स ने इस खास ट्रिक से पकड़ी कई बड़ी मछलियां, मछली मारने के इस तरीके को 18 मिलियन लोगों ने देखा

Video: शख्स ने इस खास ट्रिक से पकड़ी कई बड़ी मछलियां, मछली मारने के इस तरीके को 18 मिलियन लोगों ने देखा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 19, 2024 10:59 am IST,  Updated : Jul 19, 2024 10:59 am IST

शख्स के मछली मारने के इस तरीके को देख कई लोग हैरान रह गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने बड़े ही आसानी से एक बार में कई मछलियां पकड़ लेता है।

मछली पकड़ते हुए शख्स- India TV Hindi
मछली पकड़ते हुए शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

मछली मारने के कई तरीके होते हैं। कोई जाल फेंक कर मछलियों को फंसाता है तो कोई फिशिंग स्टिक से मछली पकड़ता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो बहुत ही अलग तरीके से मछलियां पकड़ रहा है। शख्स के मछली मारने के तरीके को देख लोग हैरान रह गए क्यों कि उसने पल भर में ही कई बड़ी मछलियों का शिकार कर लिया।

इस तरीके से शख्स ने पकड़ी एक साथ कई मछलियां

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक तालाब के पास लेटा हुआ है। उसने अपने शरीर में मिट्टी का लेप लगा रखा है। साथ में वह अपने मुंह में एक पाइप लगाए हुए है और उस पाइप को उसने तालाब में डुबोया हुआ है। पाइप के जरिए वह पानी में बुलबुले छोड़ रहा है। जिससे मछलियां उसकी तरफ खींची चली आ रही है। जैसे ही मछली करीब आ जाती है, वैसे ही शख्स तालाब में झटके से हाथ डालकर उन मछलियों को पकड़ लेता है। ऐसे ही कर-कर के वह कई बड़ी मछलियों का शिकार कर लेता है।

वीडियो को मिले 18 मिलियन व्यूज

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ नाम की यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- इसने मछली पकड़ने में पीएचडी की है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 18 मिलियन लोगों ने देखा और 70 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अच्छा हुआ कोई मगरमच्छ नहीं आया। दूसरे ने लिखा- ये तो बहुत ही अच्छा तरीका है। ऐसे ही कई अन्य यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में कई और मछलियां पकड़ने के वीडियोज़ को शेयर किया है। 

ये भी पढ़ें:

रिटायरमेंट के बाद भी चरम पर है क्रिएटिविटी, शख्स ने बनाई ऐसी-ऐसी साइकिलें जिन्हें देख आनंद महिंद्रा भी हुए इम्प्रेस

VIDEO: शाही अंदाज में मनाया गया हाथी का बर्थडे, केक की जगह खाने को दिए गए फल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।