1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर छुपाया 500 का नोट, शख्स ने लोगों को दिया टास्क, कहा- लोकेशन बताओ पैसे ले जाओ

दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर छुपाया 500 का नोट, शख्स ने लोगों को दिया टास्क, कहा- लोकेशन बताओ पैसे ले जाओ

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 23, 2024 10:59 am IST,  Updated : Mar 23, 2024 12:42 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स दिल्ली की अलग अलग जगहों पर 500-500 के नोटों को छिपाता नजर आ रहा है। शख्स ने लोगों को ये पैसे ढूंढने का टास्क दिया है।

500 का नोट छुपाते हुए शख्स- India TV Hindi
500 का नोट छुपाते हुए शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। खुद को लोगों के बीच ले जाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। हाल में ही एक युवक ने वायरल होने के लिए कुछ ऐसा तरीका आजमाया कि लोगों के बीच उसकी चर्चा होने लगी। वीडियो को वायरल करने के लिए वह लोगों को पैसों का लालच देते हुए नजर आया। लेकिन ये पैसे सिर्फ ऐसे ही नहीं बांटे जा रहे थे बल्कि लोगों को इन्हें खोजना था। वीडियो में शख्स दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर 500-500 के नोट छुपाते हुए नजर आ रहा है। साथ ही वह लोगों को वह चैलेंज भी कर रहा है और कह रहा है कि इन लोकेशन को जो बता देगा उसे वह 500 के नोट दे दिए जाएंगे। 

शख्स ने लोगों के दिया ये चैलेंज

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दिल्ली की अलग अलग जगहों पर 500-500 के नोटों को छिपाता नजर आ रहा है। शख्स ने लोगों को ये पैसे ढूंढने का टास्क दिया है, जिसमें कहा है कि पैसे की लोकेशन बताएं और ये पैसे ले जाएं। शख्स ने लोगों को टास्क के साथ-साथ उन्हें हिंट भी दिया है। वीडियो को शेयर करते हुए उसने लिखा- "उत्तरी दिल्ली, बोटिंग करने आ जाओ, फॉलो करें ताकि आप कोई भी हंट न चूकें।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं हजारो लोगों ने इसे लाइक भी किया है। जबकि तमाम लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने दिल्ली के अलग-अलग जगहों के नाम बताएं और कहा कि पैसा Paytm कर दो।

ये भी पढ़ें:

कौन है यह Ex Couple जिनका Video इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा

Smart बहुरानी ने बताया फटाफट रोटी बनाने की टेक्निक, Video देखने के बाद लोगों ने दी दुआएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।