1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आग तापने के लिए लोगों ने चलती ट्रेन में जलाई अलाव, देखें ये वायरल Video

आग तापने के लिए लोगों ने चलती ट्रेन में जलाई अलाव, देखें ये वायरल Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 19, 2024 05:34 pm IST,  Updated : Jan 19, 2024 05:34 pm IST

किसी ने कभी इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया होगा कि कोई ठंड से बचने के लिए ट्रेन में अलाव जलाकर बैठ जाएगा। सोशल मीडिया पर ऐसे ही कुछ लोगों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोग चलती हुई ट्रेन के अंदर आग तापते हुए नजर आ रहे हैं।

ट्रेन में आग तापते लोग।- India TV Hindi
ट्रेन में आग तापते लोग। Image Source : SOCIAL MEDIA

इस देश में एक से एक बुद्धिजीवी लोग रहते हैं। जो पब्लिक प्लेस को भी अपना घर समझते हैं और हरकतें भी ऐसी करते हैं जैसे वह अपने घर पर करते हैं। ऐसे लोग सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते रहते हैं। इनमें से ही कुछ लोगों का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़कर बैठ जाएंगे। वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। 

चलती ट्रेन के कंपार्टमेंट में जलाया अलाव

वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन के अंदर आग तापते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन के अंदर अलाव जलाया गया है और उसके चारो तरफ लोग खड़े होकर आग सेंक रहे हैं। वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि उस आग को देखकर लोग वहां आकर खड़े होते जा रहे हैं। इन लोगों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि अगर आग भड़क गई तो ये कितना जानलेवा साबित होगा। ऐसे में कोई भी बड़ी घटना हो सकती है।

अलाव जलाने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई

वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @Benarasiyaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 11 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर कई लोगों ने यात्रियों की जान का जोखिम बताते हुए ट्रेन में अलाव जलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस मामले पर रेलवे प्रशासन ने भी कार्रवाई करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तानी सिंगर ने गाया कैलाश खेर का गाना, सोशल मीडिया धूम मचा रहा ये Video

सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है नेपाली गाना 'पैसा', अब जरा इसका हिंदी वर्जन भी सुन लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।