1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तानी सिंगर ने गाया कैलाश खेर का गाना, सोशल मीडिया धूम मचा रहा ये Video

पाकिस्तानी सिंगर ने गाया कैलाश खेर का गाना, सोशल मीडिया धूम मचा रहा ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 19, 2024 04:25 pm IST,  Updated : Jan 19, 2024 04:59 pm IST

देश के उस पार भी कैलाश खेर के बहुत लोग दिवाने हैं। हाल में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के एक गायक ने कैलाश खेर का गाना 'सैयां' गाया है। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जफर शाह- India TV Hindi
जफर शाह Image Source : SOCIAL MEDIA

आए दिन सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो वायरल होते हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई भी कभी भी कैसा भी वीडियो बनाता है वह कहीं ना कहीं लोगों तक पहुंच ही जाता है। हाल में इस वीडियो को ही देख लीजिए जो कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से सामने आया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप खुशी से झूमने लगेंगे। दरअसल, सरहद पार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के एक सिंगर ने भारत के मशहूर गायक कैलाश खैर का फेमस सॉन्ग 'सैयां' गाया है।

Related Stories

कैलाश खेर का मशहूर गाना 'सैयां' गाया

वीडियो एक साल पुराना है जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पाकिस्तान के सिंगर जफर शाह भारत के मशहूर गायक कैलाश खैर का गाना 'सैयां' गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जफर शाह ने इस गीत को बेहद ही सुरीले अंदाज में गया है। उनका यह गीत सुनने के बाद लोग मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं। जफर शाह के इस गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर जफर शाह ने अपने ऑफिशियल अकाउंट @jeemsejaffer के नाम से पोस्ट किया था। वीडियो को खबर लिखे जाने तक कुल 24000 लोगों ने देखा और 23 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को भारत, पाकिस्तान ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

लोग खूब प्यार दे रहे हैं

जफर शाह के इस वीडियो पर लोग अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं। लोग इस वीडियो पर खूब अच्छे-अच्छे कमेंट कर रहे और सिंगर की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'भाई आपकी आवाज बेहद सुंदर है।' दूसरे यूजर ने लिखा-  'यह पाकिस्तान के राहगीर हैं।' बता दें कि राहगीर नाम का एक युवा सिंगर भारत में भी है जो इस पाकिस्तानी गायक से बिल्कुल मिलता-जुलता है।

ये भी पढ़ें-

क्या आपने कभी देखा है बाथरूम साफ करने वाला Robot, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया हैरान करने वाला Video

बॉलर का अजीबो-गरीब एक्शन देख छूट जाएगी आपकी हंसी, Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।