1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बॉलर का अजीबो-गरीब एक्शन देख छूट जाएगी आपकी हंसी, Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

बॉलर का अजीबो-गरीब एक्शन देख छूट जाएगी आपकी हंसी, Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 19, 2024 12:34 pm IST,  Updated : Jan 19, 2024 12:34 pm IST

इस वीडियो के वायरल होने के पीछे बॉलर का अजीबो-गरीब एक्शन है। आपने आज से पहले शायद ही ऐसे अंदाज में किसी को बॉलिंग कराते हुए देखा होगा।

कभी देखा है बॉलर का ऐसा एक्शन?- India TV Hindi
कभी देखा है बॉलर का ऐसा एक्शन? Image Source : SOCIAL MEDIA

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे भारत में एक त्योहार की तरह माना जाता है। क्रिकेट में बल्लेबाजी के साथ ही साथ बॉलिंग का भी पूरा योगदान होता है जो किसी टीम को मैच जीताने में मदद करता है। बॉलिंग तो हर कोई कर लेता है मगर अच्छी बॉलिंग करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। अच्छी बॉलिंग कराते समय बॉलर का एक्शन भी काफी मायने रखता है। कोई बॉलर लंबे रनअप के साथ फास्ट बॉल डालता है तो कोई छोट रनअप पर ही तेजी से बॉल फेंक देता है। मगर आपने ऐसा क्या किसी को डांस करते हुए बॉलिंग करते देखा है। वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

बॉलर का अनोखा एक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉलिंग कराने के लिए गेंदबाज लंबा रनअप लेता है। इसके बाद वह अजीब तरीके से भागना शुरू करता है और बॉलिंग कराने से पहले ही पंजाबी भांगड़ा करने लगता है और फिर कहीं बॉल डालता है। इसके बाद दूसरी गेंद के समय बॉलिंग का तरीका बदल देता है और अलग डांस करते हुए बॉल डालता है। इतना ही नहीं बल्लेबाज को आउट करने के बाद शख्स मैदान में अपनी टी-शर्ट उतारकर डांस करने लगता है। वीडियो इन्हीं कारणों से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये डांस प्लस के ऑडिशन के लिए गया था। दूसरे यूजर ने लिखा- ये चीयर लीडर और बॉलर का कॉम्बो है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस वीडियो ने मेरा पूरा दिन बना दिया।

ये भी पढ़ें-

Spiderman घर वापसी! भजन पर तबला बजाते स्पाइडरमैन का Video वायरल, लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

कैसा होता अगर 'Johnny Johnny Yes Papa' को शास्त्रीय संगीत के अंदाज में गाया जाता? इस Video को देखकर समझ जाएंगे आप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।