1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान-ईरान में जंग की आहट,पाक सेना ने भी बॉर्डर पार किया कई ठिकानों पर जवाबी हमला, 7 लोगों की मौत

पाकिस्तान-ईरान में जंग की आहट,पाक सेना ने भी बॉर्डर पार किया कई ठिकानों पर जवाबी हमला, 7 लोगों की मौत

 Published : Jan 18, 2024 08:53 am IST,  Updated : Jan 18, 2024 11:46 am IST

ईरान और पाकिस्तान में जंग की आहट तेज हो गई है। ईरानी एयर स्ट्राइक के बाद गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देने वाले पाकिस्तान ने भी पलटवार किया है। पाकिस्तानी सेना ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले का दावा किया है। इस हमले में ईरान में 4 बच्चों और 3 महिलाओं समेत कुल 7 लोगों की मौत हो गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

ईरान की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भी उस पर हमला कर दिया है। ईरान के हमले के बाद पाकिस्तान ने उसे हवाई क्षेत्र का उल्लंघन बताते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। पाकिस्तान ने कहा था कि उसके पास बदले का अधिकार सुरक्षित है। अब पाकिस्तान ने भी कर ईरान के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर दी है। इससे पहले पाकिस्तानी-ईरान की सीमा पाक आतंकियों ने बुधवार को ईरानी सेना के एक अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में यह कार्रवाई ईरानी हमले के अगले ही दिन हुई थी। अब पाकिस्तान ने ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया है। इसमें 4 बच्चों और 3 महिलाओं समेत कुल 7 लोग मारे गए हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने कथित तौर पर ईरान के बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलए) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की चौकियों पर हमला किया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जैश अल-अदल समूह के मुख्यालय पर ईरानी हमले पर पाकिस्तान ने तेहरान को "परिणाम" भुगतने की चेतावनी देने के एक दिन बाद यह हमला किया है। पाकिस्तान ने कथित तौर पर दो बलूच अलगाववादी समूहों - बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी - की चौकियों पर हमला किया है। ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में जैश अल-अदल समूह के मुख्यालय पर "मिसाइल और ड्रोन" से हमला किया था। 

ईरान ने मंगलवार को किया था पाकिस्तान के आतंकी समूह के ठिकानों पर हमला

ईरान ने मंगलवार की रात पाकिस्तान के आतंकवादी समूह जैश-अल-अदल के दो ठिकानों को एयरस्ट्राइक में निशाना बनाया था। पाकिस्तान के अनुसार इस हमले में 2 बच्चों की मौत हो गई थी। हमले से बौखलाए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा था कि ईरान की यह कार्रवाई पूरी तरह से अस्वीकार्य" है और इस घटना के "गंभीर परिणाम" हो सकते हैं। अब पाकिस्तान ने भी पलटवार करते हुए ईरान के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया में यह दावा किया गया है। 

यह भी पढ़ें

ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव के बाद बौखलाया चीन, सीमा के समीप शुरू कर दी बड़ी सैन्य गतिवधियां; 18 लड़ाकू विमान डिटेक्ट

इधर पाकिस्तान के PM दाओस में कर रहे थे ईरान के विदेश मंत्री से मुलाकात, ईरानी ड्रोन ने उसी दिन कर दिया ब्लूचिस्तान पर हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश