1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपने कभी देखा है बाथरूम साफ करने वाला Robot, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया हैरान करने वाला Video

क्या आपने कभी देखा है बाथरूम साफ करने वाला Robot, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया हैरान करने वाला Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 19, 2024 02:03 pm IST,  Updated : Jan 19, 2024 02:03 pm IST

सोशल मीडिया पर एक आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किया गया वीडियो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रोबोट बिना किसी मदद के पूरा बाथरूम साफ कर रहा है।

बाथरूम साफ करता हुआ रोबोट- India TV Hindi
बाथरूम साफ करता हुआ रोबोट Image Source : SOCIAL MEDIA

हम लोग पूरी तरह से टेक्नोलॉजी से घिरे हुए हैं। हमारा आधा से अधिक काम टेक्नोलॉजी पर ही निर्भर करता है। आप जिस माध्यम से इस खबर को पढ़ रहे हैं, वह भी टेक्नोलॉजी है तो आप जिस मोड के जरिए ट्रैवल करते हैं, वो भी टेक्नोलॉजी है। साधारण शब्दों में कहा जाए तो हम लगभग अपना सारा काम टेक्नोलॉजी की मदद से करते हैं। बस कुछ ही काम है जो हम अपने हाथों से करते है। जैसे खाना बनाना, खुद को तैयार करना और हां बाथरूम भी इंसान ही साफ करते हैं। लेकिन वो समय ज्यादा दूर नहीं है जब ये काम किसी रोबोट से कराया जाने लगेगा। इसका एक उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल भी रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या दिखा?

भारत के जाने माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा को लगभग हर इंसान जानता है। वो एक ऐसा बिजनेसमैन हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर ऐसे वीडियो शेयर करते हैं जो लोगों के काम की हो सकती है या फिर लोगों को हैरान कर सकता है। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने एक बार फिर से शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मशीन दरवाजा बाथरूम का दरवाजा खोलता है और अंदर प्रवेश करता है। इसके बाद वह पूरा बाथरूम साफ करता हुआ नजर आता है। इसके बाद दरवाजा खोलकर बाहर चला जाता है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स की बौछार लगा दी। एक यूजर ने लिखा- इनको भी टिप मिलेगी। दूसरे यूजर ने लिखा- फर्क सिर्फ इतना है, अगर कोई इस्तेमाल करना चाहता है तो साफ करने वाले कहते हैं कि भैया थोड़ा 15-20 मिनट बाद आना। ऐसा नहीं होगा। तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- रोबोट जैनिटर सुपर है लेकिन इस होटल के बाथरूम में CCTV है।

ये भी पढ़ें-

बॉलर का अजीबो-गरीब एक्शन देख छूट जाएगी आपकी हंसी, Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

Spiderman घर वापसी! भजन पर तबला बजाते स्पाइडरमैन का Video वायरल, लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।