1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़के ने मुंह से निकाला ट्रैक्टर की आवाज, टैलेंट से प्रभावित होकर आनंद महिंद्रा ने Video किया शेयर

लड़के ने मुंह से निकाला ट्रैक्टर की आवाज, टैलेंट से प्रभावित होकर आनंद महिंद्रा ने Video किया शेयर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 14, 2024 01:52 pm IST,  Updated : Jan 14, 2024 01:52 pm IST

हमारा भारत टैलेंट लोगों से भरा हुआ है। सोशल मीडिया पर अक्सर अलग-अलग टैलेंटेड लोगों का वीडियो देखने को मिल ही जाता है। आनंद्र महिंद्रा ने हाल में ही एक टैलेंटेड लड़के का वीडियो शेयर किया है।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया लड़के का वीडियो।- India TV Hindi
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया लड़के का वीडियो। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक लड़का अपने मुंह से ट्रैक्टर की आवाज निकालते हुए नजर आ रहा है। उन्होंने बच्चे के इस टैलेंट की प्रशंसा भी की है। आप भी इस वीडियो को देखें और बच्चे का ये टैलेंट आपको कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

यहां देखें वायरल वीडियो 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का ट्रैक्टर की सीट पर बैठा हुआ है। उसके बगल में एक और शख्स बैठा हुआ है। इसके बाद लड़का ट्रैक्टर की आवाज निकालता है जिसे सुनकर ऐसा लगता है कि सच में इंजन स्टार्ट हो गया है। लड़के की आवाज एकदम ट्रैक्टर की तरह ही लगता है। लड़के की आवाज इतनी ज्यादा रियलस्टिक लग रही है कि आनंद महिंद्रा भी इसे सुनकर दंग रह गए।

आनंद महिंद्रा ने वीडियो किया शेयर

लड़के के इस कला से प्रभावित होकर आनंद महिंद्रा ने उसका वीडियो अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- "गजब! इस बच्चे के पेट में एक ट्रैक्टर है। मुझे इस बात की पूरी उम्मीद है  कि ट्रैक्टर का इंजन खराब नहीं हुआ होगा जो उसे ऐसा करना पड़ रहा है।" वीडियो को अब तक 3 लाख लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। कई लोग महिंद्रा ट्रैक्टर पर अपने विश्वास का सबूत दे रहे हैं। बहुत लोगों ने अपने घर पर रखे महिंद्रा ट्रैक्टर का फोटो शेयर किया है। 

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि सर मैं आपके पैतृक गांव से हूं और जब भी हमारे गांव में महिंद्र का ट्रैक्टर आता है तब लोग बोलते हैं कि "अपने पिंड दा ट्रैक्टर है"। शख्स के कमेंट का रिप्लाई करते हुए महिंद्रा ने ताली बजाने और थम्बसअप वाला इमोजी भेजा है। दूसरे ने बच्चे के टैलेंट की तारीफ करते हुए लिखा कि ये तो गजब का टैलेंट है भाई। 

ये भी पढ़ें:

लड़की को बचाने के लिए 4-4 बाघों से अकेले लड़ गया शख्स, फिल्म के इस सीन को देख लोग कर रहे ट्रोल

वंदे भारत एक्सप्रेस इस तरह दौड़ती है ट्रैक पर, रेलवे ने शेयर किया टाइम-लैप्स Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।