1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आप भी डर पर काबू पाना चाहते हैं? आनंद महिंद्रा का दिया यह मंत्र आ सकता है आपके काम

क्या आप भी डर पर काबू पाना चाहते हैं? आनंद महिंद्रा का दिया यह मंत्र आ सकता है आपके काम

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 16, 2024 10:33 am IST,  Updated : Jan 16, 2024 10:33 am IST

सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि लोग किस तरह से अपने डर को काबू कर सकते हैं। क्या आपने वह वीडियो देखा है?

आनंद महिंद्रा ने बताया डर को कैसे काबू करें?- India TV Hindi
आनंद महिंद्रा ने बताया डर को कैसे काबू करें? Image Source : SOCIAL MEDIA

डर एक दो धारी तलवार की तरह काम करता है। कई बार इंसान का डर जाना उसकी जान बचा लेता है तो कभी-कभी डरने से इंसान को दिक्कतें बढ़ जाती है। इंसान को यह पता होना चाहिए कि उसे कब डरने की जरूरत है और कब उसे डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन यह हर कोई नहीं कर पाता है क्योंकि डर पर काबू पाना हर किसी को नहीं आता है। अगर आप भी ज्यादा डरते हैं और डर पर काबू पाना चाहते हैं तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो और आनंद महिंदा द्वारा दिया गया मंत्र आपके काम आ सकता है?

आनंद महिंद्रा ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें आप देख सकते हैं कि, एक हाथी अचानक भागते हुए दो लोगों की तरफ आने लगता है। ऐसी स्थिति में हर कोई वहां से भागने के बारे में ही सोचेगा मगर इन दो व्यक्तियों ने वहां भागने की बजाय हाथी को घूरते रहें। वीडियो में आगे आप देखेंगे कि हाथी उन पर हमला नहीं करता है और वापस चला जाता है। वीडियो के साथ कैप्शन में आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि, 'अपने डर का सामना करो। सीधे उसकी आंखों में देखो और यह दूर हो जाएगा।' 

लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4 लाख 78 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'यह एक बार काम कर गया इसका मतलब यह नहीं है कि यह हर बार काम करेगा। उदाहरण प्रदर्शित करने के लिए एक अच्छा वीडियो है लेकिन निश्चित रूप से हाथी हर बार ऐसा व्यवहार नहीं करेगा। थोड़ा अधिक आक्रामक हाथी इसके बजाय बहुत परेशानी पैदा करेगा।' दूसरे यूजर ने लिखा- डर पर काबू पाने का सबसे अच्छा तरीका उसका सामना करना है।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

ये बहादुरी है या फिर बेवकूफी! ट्रक के आगे लटककर फोन पर बात करने लगे चचा, Video हुआ वायरल

Viral Video: लड़की ने गली क्रिकेट में लगाए शानदार शॉट, लोगों ने Sachin Tendulkar से की तुलना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।