1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये बहादुरी है या फिर बेवकूफी! ट्रक के आगे लटककर फोन पर बात करने लगे चचा, Video हुआ वायरल

ये बहादुरी है या फिर बेवकूफी! ट्रक के आगे लटककर फोन पर बात करने लगे चचा, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 16, 2024 09:37 am IST,  Updated : Jan 16, 2024 10:34 am IST

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक शख्स चलते ट्रक के आगे लटकर फोन पर बात करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

ट्रक के बाहर लटके शख्स का वीडियो वायरल- India TV Hindi
ट्रक के बाहर लटके शख्स का वीडियो वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया समय-समय पर लोगों को हैरान और परेशान करती रहती है। कभी कोई बच्चा एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर कूदता हुआ नजर आता है तो कभी कोई चलती ट्रेन के गेट पर लटकर मौत को चुनौती देता हुआ नजर आता है। ऐसी ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी कन्फ्यूज हो जाएंगे कि इसे बहादुरी कहा जाए या बेवकूफी कहा जाए। वीडियो देखने के बाद एक पल के लिए आप डर जाएंगे।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद हर कोई दंग है। वीडियो में आप देख सकते  हैं कि एक सड़क पर एक ट्रक काफी तेज रफ्तार में चल रहा है। जैसे ही आपकी नजर ट्रक पर जाएगी आपको दिखेगा कि ट्रक के आगे एक शख्स लटका हुआ है और फोन पर बात कर रहा है। शख्स को देखने के बाद आप सोचेंगे कि या तो अंकल को डर नहीं लगता है या फिर इन्होंने डर शब्द कभी सुना ही नहीं है। अंकल बड़े ही मजे में ट्रक के आगे लटके हुए हैं और फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

लोगों ने लिए जमकर मजे

इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर chutiyapa_overdose नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 लाख से भी अधिक लाइक मिल चुके हैं और 15.9 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड फिल्म के एक्शन से 100 गुना अच्छा है। एक यूजर ने लिखा- ये धमाल 3 का लीक्ड सीन है। एक अन्य यूजर ने लिखा- हम इंडियन हैं, हमें मौत से खेलना पसंद है।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

शख्स ने काट दी अमित शाह की पतंग, Viral Video में गृह मंत्री ने दिया ये रिएक्शन

हरियाणवी ताऊ ने अमीर बनने का बताया अनोखा तरीका, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।