हर काम के लिए इंसान के पास अलग-अलग अंग हैं। खाना खाने के लिए हाथ हैं, बोलने के लिए मुंह है, सोचने के लिए दिमाग है और चलने के लिए पैर हैं। अब बात चलने की करते हैं। आपके पास चलने के लिए कितने पैर हैं? आप सोचेंगे कि ये कैसा फालतू सवाल है? बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने से पहले हमारे दिमाग में भी यह सवाल नहीं उठा था, मगर वायरल वीडियो में एक शख्स तीन पैरों से चलता दिखा तो हमारे दिमाग में भी यह सवाल आ गया। लेकिन वीडियो का अंत देखने के बाद इस सवाल का जवाब भी मिल गया।
Related Stories
वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग किसी जगह पर एक मेला जैसा माहौल बना हुआ है। वहां कई सारे लोग अपने परिवार के साथ घूमने आए हैं। तभी कैमरा एक ऐसे बंदे को रिकॉर्ड करता है जो तीन पैरों से वहां चलता हुआ दिखाई दे रहा होता है। आपने भी आज से पहले कभी तीन पैरों पर किसी को चलते हुए नहीं देखा होगा, मगर वीडियो में तो ऐसा ही नजर आ रहा है। लेकिन वीडियो में ही एक दूसरे बंदे ने इसकी पोल खोल दी। दूसरा शख्स भी तीन पैरों पर चलते हुए आता है और फिर दिखाता है कि एक पैर नकली है जिसे वह अपने हाथ से कंट्रोल कर रहा था।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर dumenicus नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह दिखाने के लिए आपका धन्यवाद, मुझे लगा था कि सच में उसके पास तीन पैर हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- उसने तुमसे बढ़िया किया।
ये भी पढ़ें-
एक साथ 900 लोग मारे गए, अंधविश्वास के चलते हुआ सबसे बड़ा नरसंहार
विदेशी सोशल मीडिया स्टार्स जो धड़ाधड़ बोलते हैं हिंदी, इस भाषा ने भारत में दिलाई विशेष पहचान