1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है नेपाली गाना 'पैसा', अब जरा इसका हिंदी वर्जन भी सुन लीजिए

सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है नेपाली गाना 'पैसा', अब जरा इसका हिंदी वर्जन भी सुन लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 19, 2024 02:36 pm IST,  Updated : Jan 19, 2024 02:36 pm IST

नेपाल का मशहूर गाना 'पैसा' तो आप सभी ने सुना ही होगा। एक शख्स ने इसी गाने में हिंदी लिरिक्स जोड़कर इसे हिंदी में गाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

आप जब भी सोशल मीडिया पर सर्फिंग करने निकलते होंगे, तो हर कुछ पोस्ट या फिर रील के बाद एक रील ऐसा जरूर आता होगा जिसमें 'पैसा' गाना से जुड़ा होगा। नेपाल का यह गाना इतना फेमस हो गया है कि लोगों को भले ही लिरिक्स समझ में ना आए, वो इसपर रील बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। अब जरा सोचिए कि अगर इस गाने को कोई हिंदी में गाएगा तो कैसा लगेगा? इसी का एक छोटा सा प्रयास एक शख्स ने किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचाए हुए है।

कैसा लगेगा हिंदी में यह गाना?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शख्स ने नेपाली गाना 'पैसा' को हिंदी में गाकर सुनाया है। शख्स ने वीडियो में बताया कि उसे नेपाली भाषा समझ में नहीं आती है मगर किसी शख्स ने उसे हिंदी में ट्रांसलेशन लिखकर भेजा है जिसकी मदद से शख्स ने इस गाने का हिंदी वर्जन बनाया है। शख्स ने वीडियो में समझाया है कि सिंगर गाने में क्या बोल रहा है। शख्स के मुताबिक सिंगर गाने में 'अंबानी के घर में रेस्टोरेंट खोलने, स्टीव जॉब्स की कंपनी खरीदने' जैसी बातें कर रहे है। अब आप खुद इस गाने को सुनकर बताइए कि कैसा लगा।

यहां सुनिए गाने का हिंदी वर्जन

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jesusmehta नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिके जाने तक वीडियो को 13.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 20 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये असली जैसा लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- Vibe तो है बॉस। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरे लिए ये अभी तक की सबसे बेस्ट लिरिक्स है। वहीं एक यूजर ने लिखा- मुझे पूरा वर्जन चाहिए।

ये भी पढ़ें-

क्या आपने कभी देखा है बाथरूम साफ करने वाला Robot, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया हैरान करने वाला Video

बॉलर का अजीबो-गरीब एक्शन देख छूट जाएगी आपकी हंसी, Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।