Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन और रेलवे फाटक के बीच अटक गई कार, दिल थामकर देखिए ये नजारा, पहले कभी नहीं देखा होगा

ट्रेन और रेलवे फाटक के बीच अटक गई कार, दिल थामकर देखिए ये नजारा, पहले कभी नहीं देखा होगा

Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Jan 16, 2024 11:28 pm IST, Updated : Jan 16, 2024 11:28 pm IST

हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक कार रेलवे फाटक पर अटक जाती है और सामने से एक ट्रेन आ रही होती है। फिर आगे जो होता है वह देखकर आप सहम जाएंगे।

रेलवे फाटक और ट्रेन के बीच फंसी कार।- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA रेलवे फाटक और ट्रेन के बीच फंसी कार।

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां पर छोटी-बड़ी सारी घटनाएं लोगों के सामने आते रहती हैं। कई वीडियो तो ऐसे वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हुआ जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो काफी डरावना है और इसे देखते समय आपकी सांसें जरूर अटक जाएंगी ये हमारी गारंटी है।

वीडियो देख हैरान रह गए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार रेलवे फाटक पर अटक जाती है और सामने से एक ट्रेन आ रही है। दरअसल, जल्दबाजी के चक्कर में बंद हो रहे रेलवे फाटक से ड्राइवर अपनी कार निकालने की सोचता है लेकिन कार बीच में अटक जाती है। ठीक उसी समय सामने से एक ट्रेन आ रही होती है। इस नजारे को देखने के लिए आस पास के लोग भी जुट जाते हैं और वहां भीड़ जमा हो जाती है। सभी लोगों के मन में यही बात थी कि कार बच पाएगी या नहीं। आगे क्या होगा। इसे देखने के लिए वह वहीं खड़े रहते हैं। धीरे-धीरे ट्रेन कार के करीब आ जाती है और ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से एक हादसा होते-होते टल जाता है। आगे वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन धीरे-धीरे कार से चिपकते हुए निकल जाती है और कार को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।

यूजर्स ने कार ड्राइवर को ऑस्कर देने की मांग की

जो लोग रेलवे फाटक के पास रूककर इस घटना को देख रहे थे और सोच रहे थे कि आगे क्या होगा। वो ट्रेन के चले जाने के बाद राहत की सांसे लेते हैं। इस वायरल वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर @trainwalebhaiya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख 20 हजार लोगों ने देखा और 800 लोगों ने लाइक किया है। जबकि तमाम लोगों ने इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कार ड्राइवर को कोई ऑस्कर दो भाई। दूसरे ने लिखा- ये कार यहां कैसे फंसा दी भाई। कौन है ये लोग और कहां से आते हैं ये। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा कांड बस भारत में ही हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

अटल सेतु पर दौड़ता दिखा ऑटो, वायरल तस्वीर देख लोग बोले- इसी दिन के लिए बनाया गया था ये पुल

ये है दुनिया का सबसे बड़ा गड्ढा जहां से शुरू होता है नरक, अंदर से आती हैं चीखती-चिल्लाती आवाजें, जानिए रूस ने क्यों खोदा था इसे

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement