1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बस यही बाकी रह गया था! शख्स ने मिर्ची का बनाया हलवा, लोग बोले- तुमसे ये उम्मीद ना थी

Video: बस यही बाकी रह गया था! शख्स ने मिर्ची का बनाया हलवा, लोग बोले- तुमसे ये उम्मीद ना थी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 20, 2023 11:43 am IST,  Updated : Dec 20, 2023 11:46 am IST

एक शख्स ने मिर्ची का हलवा बनाते हुए यह दावा किया कि यह राजा-महाराजा के समय की रेसीपी है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया। अब लोग अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Viral- India TV Hindi
एक शख्स ने बनाया मिर्ची का हलवा Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हर दिन वायरल होने वाले इन वीडियो में कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसमें लोग फूड एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आते हैं। कुछ एक्सपेरिमेंट लोगों को पसंद आ जाते हैं लेकिन ज्यादातर वीडियो देखने के बाद लोग निराश ही होते हैं। आपने आजतक गाजर, सूजी, मूंगदाल और भी कई तरह के हलवे खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी मिर्ची से बना हुआ हलवा खाया है। एक शख्स ने मिर्ची का हलवा बनाकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे बनता है यह हलवा?

शख्स ने वीडियो में बताया है कि मिर्ची का हलवा बनाने के लिए आपको सबसे पहले राजस्थानी मिर्ची जो तीखी नहीं होती है, उसको बीच से काटकर उसके सभी बीजों को हटाना होगा। इसके बाद आप उसे 3-4 बार उबालें। मिर्ची के अच्छे से उबालने के बाद उसका पेस्ट बना लीजिए। इसके बाद कढ़ाई में घी के साथ इसको मिलाएं। इसके बाद इसमें खोया और घिसा हुआ पनीर डालकर अच्छे से चलाएं। इसके अलावा शख्स हलवे में किसमिस भी डालता है। कुछ ही देर में आपका मिर्ची का हलवा तैयार हो जाएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sagarskitchenofficial नाम के पेज से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वायरल वीडियो को 10.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 2 लाख 87 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- राजा-महाराजा मर गए होंगे खाकर। दूसरे यूजर ने लिखा- दिल से गाली निकल रही है भाई तेरे लिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- भईया आपसे इस हलवे की उम्मीद ना थी। एक और यूजर लिखता है- अब गुलाब जामुन की चटनी बना दो। वहीं कुछ लोग पूछ रहे हैं कि यह तीखा तो नहीं होगा ना।

ये भी पढ़ें-

IPL 2024: RCB का स्क्वाड देख लोगों का उड़ा फ्यूज, Meme बनाकर लोग ले रहे मजे

DDLJ फिल्म के फेमस गाने 'तुझे देखा तो' को शख्स ने दिया UP Touch, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।