1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सरदार जी ने एक काम से जीता लाखों लोगों का दिल, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सरदार जी ने एक काम से जीता लाखों लोगों का दिल, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 19, 2023 09:20 pm IST,  Updated : Dec 19, 2023 09:20 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक सरदार जी की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल उन्होंने एक बुढ़ी औरत की मदद के लिए उनके ठेले से सारा सामान खरीद लिया।

सरदार जी ने महिला की आर्थिक मदद- India TV Hindi
सरदार जी ने महिला की आर्थिक मदद Image Source : SOCIAL MEDIA

इस देश में आज भी आपको ऐसे कई लोग दिख जाएंगे जो सड़क के किनारे या फिर कहीं किसी गली के कोने पर अपनी ठेली लगाकर कुछ सामान बेचते हैं। सुबह से शाम तक ये लोग इस उम्मीद में बैठे रहते हैं ॉकि कोई उनके पास से सामान खरीद लेगा तो उनके भी घर का खर्चा चल जाएगा। लेकिन लोग इन दुकानों से कुछ खरीदने की जगह किसी हाई-फाई मॉल में जाकर शॉपिंग करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ऐसे लोगों की आंखें खोल सकती हैं।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स एक महिला के पास पहुंचता है जो फलों की ठेली लगाती हैं। वीडियो में महिला बताती है कि उसकी उम्र 62 साल है और वह पिछले 3 सालों से फलों का ठेला लगती है। शख्स जब महिला से पूछता है कि कितने का बिक गया तो महिला बताती है कि सिर्फ 100 रुपये का ही बिका है। इसके बाद वह शख्स महिला के ठेले से सब फल खरीद लेता है।

यहां देखें वह वीडियो

बता दें कि इस शख्स का नाम कवलजीत सिंह छाबड़ा है। वायरल वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर शेयर किया था। कवलजीत सिंह छाबड़ा के अकाउंट के मुताबिक वे एक बिजनेस कंसलटेंट हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने तारीफ में लिखा- सरदार जी खुश कर दिया, आपने बहुत बढ़िया किया। दूसरे यूजर ने लिखा- पैसों का सही इस्तेमाल इसे कहते हैं, Love U भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया।

ये भी पढ़ें-

एक ऐसी शादी जिसमें मैथ के जीनियस ही हो सकते हैं शामिल, Invitation Card देखकर पता चलेगा क्यों?

कभी देखी है रिवॉल्वर वाली दुल्हनिया? शादी के दौरान फायरिंग करते दूल्हा-दुल्हन का Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।