1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. काल बनकर दौड़ रहा था डम्पर, CCTV में कैद हुआ बुलंदशहर हादसे का भयावह मंजर, Video में देखें

काल बनकर दौड़ रहा था डम्पर, CCTV में कैद हुआ बुलंदशहर हादसे का भयावह मंजर, Video में देखें

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 19, 2023 02:48 pm IST,  Updated : Dec 19, 2023 02:48 pm IST

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े वाहनों और ठेले में जोरदार टक्कर मारते हुए कई लोगों को कुचल दिया जिसमें 2 की मौत हो गई।

तेज रफ्तार डम्पर ने लोगों को रौंदा।- India TV Hindi
तेज रफ्तार डम्पर ने लोगों को रौंदा। Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक तेज रफ्तार डम्पर ने सड़क किनारे खड़े वाहनों और ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। ये हादसा डिबाई कोतवाली क्षेत्र के महादेव चौराहे पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत भी हो गई साथ ही दर्जन भर लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन कुछ ही देर के बाद पुलिस ने चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डम्पर को अपने कब्जे में ले लिया है।

Related Stories

ये भी पढ़ें:

ये कैसी मान्यता, गर्भवती होने के लिए महिलाएं इस कब्र पर लगी मूर्ति के साथ करती हैं रोमांस

इन देशों में सबसे ज्यादा लोग खा रहे जेल की हवा, जानिए भारत में फिलहाल कितने कैदी

हादसे में बाइक सवार जिन दो लोगों की मौत हुई वह सुनिल (24) गांव गालिबपुर, थाना डिबाई बलंदशहर और सचिन (22) गांव मेंमड़ी, थाना- अतरौली, जिला अलीगढ़ हैं। पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे खड़े होकर कुछ राहगीर वाहनों का इंतजार कर रहे थे। तभी काल बनकर आई डंपर ने कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे का वीडियो सड़क पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें:

70 साल की दादी बनीं जुड़वा बच्चों की मां लेकिन ये हुआ कैसे? पढ़ें पूरी खबर

ये कैसी मान्यता, गर्भवती होने के लिए महिलाएं इस कब्र पर लगी मूर्ति के साथ करती हैं रोमांस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।