1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये कैसी मान्यता, गर्भवती होने के लिए महिलाएं इस कब्र पर लगी मूर्ति के साथ करती हैं रोमांस

ये कैसी मान्यता, गर्भवती होने के लिए महिलाएं इस कब्र पर लगी मूर्ति के साथ करती हैं रोमांस

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 19, 2023 11:23 am IST,  Updated : Dec 19, 2023 12:29 pm IST

क्या आपने कभी सुना है कि मूर्ति के साथ रोमांस करने से महिलाएं गर्भवती होती हैं। शायद ही सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही मान्यता के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां महिलाएं गर्भवती होने के लिए मूर्ति के साथ रोमांस करती हैं।

विक्टर नॉयर की मूर्ति।- India TV Hindi
विक्टर नॉयर की मूर्ति के साथ महिला। Image Source : SOCIAL MEDIA

दुनिया में तरह-तरह की मान्यताएं हैं। लेकिन आज तक आपने ऐसी अजीब मान्यता के बारे में नहीं सुना होगा। दरअसल, हंगरी के पेरे गांव में एक मान्यता बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर महिलाएं एक मूर्ति को किस करती हैं और उसके प्राइवेट पार्ट को रगड़ती हैं। यहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से जो औरतें गर्भवती नहीं हो पाती वे जल्द ही गर्भवती हो जाती हैं। जिनकी सेक्स लाइफ खराब चल रही होती है उनके जीवन का ये फेज बहुत ही रोमांचक हो जाता है। या फिर जिन लड़कियों को शादी के लिए पति नहीं मिल रहा होता है उनकी जल्द ही शादी हो जाती है और ये सब होने में सिर्फ 1 साल का वक्त लगता है।

विक्टर नॉयर की मूर्ति।
Image Source : SOCIAL MEDIAविक्टर नॉयर की मूर्ति।
 

कब्र पर लेटी हुई मूर्ति के साथ रोमांस करती हैं महिलाएं

अब आपको बताते हैं कि ये मूर्ति है किसकी जिसके साथ रोमांस करने से महिलाओं की मनोकामना पूरी होती है। ये मूर्ति विक्टर नॉयर की है। जो अपनी मौत और कब्र के लिए फेमस है। विक्टर नॉयर एक पत्रकार थे। जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के बाद उनके कब्र पर उनकी याद में उनकी ही एक लेटी हुई कांस्य की मूर्ति बनाई गई। मूर्ति को कुछ ऐसे बनाई गई है कि देखने में ऐसा लगता है जैसे उन्हें अभी-अभी गोली मारी गई हो। इस मूर्ति को पैट्रिक मैगौड नाम के मूर्तिकार ने साल 1984 में लैचिस कब्रिस्तान में बनाई थी।

विक्टर नॉयर की मूर्ति।
Image Source : SOCIAL MEDIAविक्टर नॉयर की मूर्ति।

मूर्ति को छूने से रोकने के लिए किया गया ये काम लेकिन भारी विरोध के बाद हटाना पड़ा नियम

यहां के लोगों का मानना है कि जो भी महिला विक्टर नॉयर की मूर्ती के होठों पर किस करती हैं, विक्टर की टोपी में फूल छोड़ती है और उसके प्राइवेट पार्ट को रगड़ती हैं, उन्हें एक साल के अंदर संतान प्राप्ती, यौन शक्ति और कुंवारी लड़कियों को पति मिलेगा। इस मान्यता पर लोगों का विश्वास इतना अटूट है कि कब्र पर लगी विक्टर नॉयर की मूर्ति के होंठ और उसके प्राइवेट पार्ट वाला एरिया, उसे चूमने और रगड़ने से चमकने लगा है। इसे देखते हुए साल 2004 में महिलाओं को मूर्ति को छूने से रोकने के लिए कब्र के चारों ओर एक बाड़ बनाई गई थी लेकिन कई विरोधों के बाद इसे हटा दिया गया था।

ये भी पढ़ें:

इन देशों में सबसे ज्यादा लोग खा रहे जेल की हवा, जानिए भारत में फिलहाल कितने कैदी

रशियन गर्ल के पैरों पर हाथ फेर रहा था पेट्रोल पंप कर्मी, साथ में आए टूर गाइड ने कुछ ऐसे सिखाया सबक, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।