एक उम्र के बाद महिलाओं में मां बनने की क्षमता खत्म हो जाती है। ये कुदरती ही ऐसा होता है लेकिन आज कल विज्ञान ने कुदरत को भी पीछे छोड़ दिया है और जो चीजें प्राकृतिक तौर पर नामुमकिन थी उसे भी मुमकिन बना दिया है। ये तो हम सब जानते हैं कि मीनोपॉज के बाद महिलाएं मां नहीं बन सकती। लेकिन आज हम एक ऐसी महिला की बात करने जा रहे हैं जो 70 साल की उम्र में भी मां बन गई।
Related Stories
70 की उम्र में मां बनी महिला
यूगांडा की रहने वाली 70 वर्षीय एक दादी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। महिला का नाम सफीना नामुकवाया है। दोनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सबसे ज्यादा जो चौंकने वाली बात है वह ये कि दादी-नानी बनने की उम्र में ये महिला जुड़वा बच्चों की मां बन गई। अब सफीना नामुकवाया दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र में मां बनने वाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
IVF के जरिए महिला हुई थी प्रग्नेंट
बता दें कि सैफीना की सिज़ेरियन डिलीवरी की गई। जिसके बाद उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। कंपाला के International and Fertility Centre में सैफीना की डिलीवरी करवाई गई थी। सैफीना नेचुरल प्रोसेस से नहीं बल्कि IVF के जरिए प्रेग्नेंट हुई थीं। साढ़े 8 महीने के बाद सैफीना ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। दोनों बच्चों का वजन 2-2 किलोग्राम है।
"मां बनना मेरी किस्मत में था"
इससे पहले उनकी एक 3 साल की बेटी भी है। हॉस्पिटल की वेबसाइट पर दिए गए एक इंटरव्यू में सैफीना ने बताया कि इस उम्र में मां बनकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। 2020 तक उनके कोई बच्चे नहीं थे लेकिन अब वह 3 बच्चों की मां हैं।
ये भी पढ़ें:
ये कैसी मान्यता, गर्भवती होने के लिए महिलाएं इस कब्र पर लगी मूर्ति के साथ करती हैं रोमांस
इन देशों में सबसे ज्यादा लोग खा रहे जेल की हवा, जानिए भारत में फिलहाल कितने कैदी