सोशल मीडिया के इस जमाने में कब कोई वायरल हो जाए कोई नहीं जानता। कई लोग तो वायरल होने के लिए ही वीडियो बनाते हैं। कुछ लोग उसमें कामयाब हो जाते हैं तो कुछ फेमस होने के लिए कई तरह के तरकीब लगाते रहते हैं। फिलहाल एक कपल बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी मां से वीडियो कॉल पर मिलवाता है। लेकिन लड़के को नहीं पता था कि उसका यह खेल उसकी मां ही बिगाड़ देगी।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्क में बैठा रहता है और वह अपनी मम्मी को वीडियो कॉल करता है। उसकी मां कॉल उठाती है। लड़का मम्मी को हैलो बोलता है और कहता है कि मैंने आपको बताया था न कि मैं आपकी होने वाली बहू से आपको जल्दी ही मिलवाने ही वाला हूं। तो ये है आपकी होने वाली बहू। बगल में खड़ी उसकी गर्लफ्रेंड भी उसकी मां को नमस्ते आंटी कहती है। फिर लड़के की मां बोलती है कि हां पहले जिसे तुमने दिखाई थी न उससे तो अच्छी है। बस फिर क्या था मम्मी ने यहीं पर लड़के का सारा बना बनाया खेल बिगाड़ दिया। इसके बाद लड़की शॉक्ड हो जाती है और लड़के से पूछने लगती है कि कौन है वह लड़की? लड़का जैसे तैसे बात को टालने की कोशिश करता है और कहता है कि मम्मी आप भी क्या मजाक करते रहती हो? फिर लड़की लड़के का हाथ पकड़कर उसे मोड़ती है और पूछती है कि मुझे अभी बताओ कौन थी वह लड़की। लड़का अपनी मां से कहता है कि मम्मी आप फोन रखो मैं आपसे थोड़ी देर में बात करता हूं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @SuperHumour - Since2014 नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कहा- स्मार्ट मॉम, दूसरे ने कहा- तू तो गया बेटा। तीसरे ने लिखा- पकड़े गए भाई तुम तो। वहीं कई लोगों ने इस वीडियो पर लव रिएक्ट किया है।
ये भी पढ़ें:
नूंह में भड़की हिंसा की आग के बाद वायरल हो रहा सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन का यह Video
शख्स ने धरती से खींची शनि ग्रह की इतनी साफ Photo, इंटरनेट पर वायरल हो रही ये अद्भुत तस्वीर
संपादक की पसंद