1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर युवक दिखा रहा था स्टंट, फालतू में बैठे-बिठाए तुड़वा ली हड्डियां

गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर युवक दिखा रहा था स्टंट, फालतू में बैठे-बिठाए तुड़वा ली हड्डियां

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 30, 2023 03:38 pm IST,  Updated : Jun 30, 2023 03:38 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे दिल्ली पुलिस ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है और लोगों को सड़क पर सावधानी बरतने को कहा है। 27 सेकंड के इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर स्टंट कर रहा है।

Stunt on Bike- India TV Hindi
स्टंट मारते हुए कपल की तस्वीर। Image Source : TWITTER

आज कल के लड़कों में एक ट्रेंड सा चल गया है। अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर हीरोगिरी दिखाने का। लोग अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठा स्टंट करते हैं और इस दौरान वह कई बार हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे कई वीडियो तो आपलोगों ने भी देखा होगा। जब कोई स्टंट करता हुआ व्यक्ति हादसे का शिकार हो जाता है। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर हो रहा है। जिसे देख लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। 

स्टंट करते वक्त हुआ हादसा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक पर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बैठाकर स्टंट कर रहा है। पहले तो वह बाइक को ऐसे ही चलाता है फिर उसके बाद लड़का व्हीली मारने लगता है। बाइक का एक पहिया हवा में रहता है तो दूसरा जमीन पर। थोड़ी देर बाद लड़का बाइक को धीरे करता है तभी बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है और बाइक पर बैठे कपल धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं।

   

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को दिल्ली पुलिस ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस ने लोगों से सुरक्षित गाड़ी चलाने की अपील की। दिल्ली पुलिस ने कैप्शन में लिखा- जब हमारा सामना लापरवाही से ड्राविंग करने के कारण दुर्घटना से हो जाए। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख लोगों ने देखा और कई लोगों ने इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- इसके बाद इन लोगों का क्या हाल हुआ ये भी दिखाना चाहिए था। दूसरे ने लिखा- जैसी करनी, वैसी भरनी।

ये भी पढ़ें:

अब दिल्ली मेट्रो में ले जा सकेंगे शराब, DMRC ने दी इजाजत, जान लीजिए क्या हैं नए नियम

"तुम सिंगल हो इसलिए कल तुम्हारी छुट्टी कैंसिल", फिर इम्पलॉय ने गुस्से में आकर किया कुछ ऐसा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।