1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह क्या टैलेंट है! शख्स ने पुराने टीवी के पुर्जे से बनाई राम मंदिर और भगवान श्रीराम की छवि, देखें Video

वाह क्या टैलेंट है! शख्स ने पुराने टीवी के पुर्जे से बनाई राम मंदिर और भगवान श्रीराम की छवि, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 08, 2024 01:18 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 01:18 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने पूराने टीवी के पुर्जों का इस्तेमाल करते हुए भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ राम मंदिर की छवि बनाई। लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

टैलेंट देखकर लोग हो गए फैन- India TV Hindi
टैलेंट देखकर लोग हो गए फैन Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नही हैं। यह बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं। इसके कई उदाहरण सोशल मीडिया पर अकसर देखने को मिल जाता है। कभी कोई सोफे को चलती-फिरती गाड़ी बना देता है। तो कोई देसी चीजों का इस्तेमाल करते हुए वाशिंग मशीन बना देता है। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जो लोगों के टैलेंट को दर्शाता है। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी। अन्य लोगों की तरह आप भी शख्स की जमकर तारीफ करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने ऐसा क्या बनाया है, जो लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं?

ऐसा टैलेंट कभी देखा है?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शख्स ने एक पुराने टीवी के पुर्जे का इस्तेमाल करके अपना टैलेंट दिखाया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स पहले एक पुराने टीवी के हर पुर्जे को अलग करता है। इसके बाद वह उनको अलग-अलग जगहों पर चिपकाता हुआ नजर आता है। इसमें उसे काफी ज्यादा समय लग जाता है, वीडियो देखने पर आपको भी समझ में आ जाएगा कि कितना समय लगा होगा। वीडियो के अंत में आपको शख्स का टैलेंट देखने को मिलेगा। बंदे ने टीवी के पुर्जे से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और राम मंदिर की छवि बनाई है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर artist_shintu_mourya नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 49 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अलग ही लेवल का टैलेंट है, तुम पर गर्व है। एक यूजर ने लिखा- अविश्वसनीय कार्य, तुम्हारी क्रिएटिविटी अविश्वसनीय और सुन्दर है।

ये भी पढ़ें-

'Instagram वाली बहू' वाला गाना सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल, लोग बोले- 'गाने में Vibe है भैया'

मेट्रो में सफर करते समय रहे सतर्क, वरना फोन को कहना पड़ सकता है 'अलविदा', देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।