1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कभी देखा है बाइक के लिए ऐसा स्टैंड, बंदे के इस देसी जुगाड़ को देख लोगों ने बांधे तारीफों के पुल

कभी देखा है बाइक के लिए ऐसा स्टैंड, बंदे के इस देसी जुगाड़ को देख लोगों ने बांधे तारीफों के पुल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 08, 2024 04:24 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 04:44 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बंदे के देसी जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने जुगाड़ से एक बाइक स्टैंड बना देता है जिसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है।

बंदे की बाइक।- India TV Hindi
बंदे की बाइक। Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है। आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ जुगाड़ वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल में एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स का जुगाड़ देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल, बंदे ने अपनी खोपड़ी का इस्तेमाल कर के देसी जुगाड़ से बाइक का साइड स्टैंड बनाया है। यह स्टैंड ऐसा है कि इसके होते हुए आपको मेन स्टैंड की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस स्टैंड से एक फायदा ये भी है कि आप इसे बाइक पर बैठे-बैठाए लगा लेंगे और उसे उतार भी लेंगे। उससे भी अच्छी चीज ये है कि ये बाइक तिरछी नहीं होगी और ना ही गिरने का डर सताएगा। अब आइए इस जुगाड़ का वीडियो आपको दिखा देते हैं कि आखिर ये काम कैसे करता है।

वीडियो देख लोगों ने बंदे की तारीफ की

इस वीडियो को यूट्यूब चैनल @technical baba babasah नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 32 मिलियन व्यूज और 3 लाख 35 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दिया है। जहां कुछ यूजर्स ने लिखा कि भाई ने कमाल कर दिया। वही. दूसरे ने लिखा- भाई आपने तो बाइक को जेसीबी ही बना दी। जबकि कई और लोगों ने कहा कि ऐसा करना सुरक्षित नहीं है।

ये जुगाड़ सुरक्षा के लिए ठीक नहीं

कुछ और लोगों ने कहा कि अगर भाई चलती बाइक के बीच ये खुल गया न तो तुम्हारा तो खेल ही हो जाएगा। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में लिखें। इस क्लिप में हम देख सकते हैं कि एक शख्स बाइक पर बैठा है और वह बाइक के यूनिक स्टैंड को खोलकर व बंद करके दिखा रहा है। लोग शख्स का यह जुगाड़ देखकर शॉक्ड हैं!

ये भी पढ़ें:

वाह क्या टैलेंट है! शख्स ने पुराने टीवी के पुर्जे से बनाई राम मंदिर और भगवान श्रीराम की छवि, देखें Video

Shaadi.Com के फाउंडर शादी की शेरवानी में पहुंचे जिम, Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।