1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन में ऐसा ताबड़तोड़ जुगाड़ सिर्फ बिहार के लोग ही कर सकते हैं, Video देख आप भी मानेंगे यह बात

ट्रेन में ऐसा ताबड़तोड़ जुगाड़ सिर्फ बिहार के लोग ही कर सकते हैं, Video देख आप भी मानेंगे यह बात

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 21, 2025 06:02 pm IST,  Updated : Jun 21, 2025 06:02 pm IST

बिहार के लोग जुगाड़ के मामले में हमेशा से हेडमास्टर रहे हैं। चाहे साइकिल से जेनरेटर चलाना हो, बोतल से जुगाड़ू टॉर्च बनाना हो, या फिर ट्रेन में जगह न होने पर भी जगह बना लेना, ये सब बिहारी जुगाड़ का उदाहरण है और इसका कोई जवाब नहीं। इस वीडियो में भी ऐसा ही कुछ जादू देखने को मिला।

ट्रेन में दिखा गजब का जुगाड़- India TV Hindi
ट्रेन में दिखा गजब का जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में जुगाड़ खूब चलता है, लेकिन इसमें भी बिहार के लोग बड़े उस्ताद होते हैं और ये बात दुनिया जानती है। इसी बात को सिद्ध करते हुए एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसने बिहार के जुगाड़बाजों के जलवे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वायरल हो रहा यह वीडियो एक ट्रेन का है। जहां ट्रेन में ऐसा तगड़ा जुगाड़ देखने को मिला कि लोग बस देखते ही रह गए। लोगों ने वीडियो देखने के बाद बड़ी हैरानी से कहा कि, "ये काम तो सिर्फ बिहारी ही कर सकते हैं।"

ट्रेन में ऐसा जुगाड़ आज तक नहीं देखा होगा

वायरल वीडियो में एक भरी-पूरी ट्रेन का सीन देखने को मिल रहा है। जहां सीट पाना किसी लॉटरी जीतने से कम नहीं है। इन्हीं सब के बीच एक ऐसा भी नजारा देखने को मिला जिसे देख लोग बस तालियां बजाने को मजबूर हो गए। वीडियो में दिखता है कि एक शख्स ट्रेन के ऊपर वाले बर्थ पर सोया हुआ है। उसके बगल में ही एक इलेक्ट्रिक एक्सटेंशन बोर्ड लगा हुआ है। अब इस एक्सटेंशन बोर्ड को देख लोग हैरत में पड़ गए और सोचने लगे कि भला ट्रेन में ये एक्सटेंशन बोर्ड कहां से आ गया क्योंकि रेलवे तो ऐसा बोर्ड लगवाती नहीं है। जब वीडिये में कैमरे का फोकस दूसरी तरफ गया तो पता चला कि एक भाई साहब ने अपने घर का इलेक्ट्रिक एक्सटेंशन बोर्ड को ट्रेन में लगाए हुए हैं। ताकि एक बोर्ड से कई लोगों का फोन चार्ज हो जाए क्योंकि ट्रेन में फोन चार्ज करने की समस्या ही सबसे बड़ी समस्या है। बोर्ड का वायरल उन्होंने रेलवे के सॉकेट में लगा रखा है। जिससे उस बोर्ड में इलेक्ट्रिसिटी पास हो रही है।

वीडियो देख लोगों ने जुगाड़ की तारीफ की

इस जुगाड़ वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @patnamemes__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर कमेंट्स की बौछार शुरू कर दी। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बिहारियों का जुगाड़ तो NASA को भी फेल कर दे।" दूसरे ने मजे लेते हुए कहा, "इनका बस चले तो ट्रेन में पूरा घर बसा लें।" तीसरे ने लिखा, "इंडियन रेलवे को बिहार के लोगों से ही जुगाड़ सीखना चाहिए, उनके रहते हर एक प्रॉब्लम खत्म।" वीडियो को देखने के बाद हर कोई इस देसी जुगाड़ की तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

Video: जर्दा मिलाया, हिलाया और फांक लिया, शादी वाले दिन भी गुटखा खाते दिखी दुल्हन

इंजन ऑयल में ऑमलेट बनाते दिखा पाकिस्तानी? वायरल Video पर लोगों के अजीबोगरीब दावे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।