1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ने सड़क से पत्थर उठा कर 5000 में बेच दिया, Video हो गया viral; आपको भी नहीं होगा यकीन

भाई ने सड़क से पत्थर उठा कर 5000 में बेच दिया, Video हो गया viral; आपको भी नहीं होगा यकीन

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 15, 2026 08:22 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 08:22 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स सड़क से पत्थर उठाकर उसे 5000 रुपये में बेच देता है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पत्थर में क्रिएटिविटी करके 5000 रुपये में बेचा। - India TV Hindi
पत्थर में क्रिएटिविटी करके 5000 रुपये में बेचा। Image Source : IG/DELUXEBHAIYAJI

Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सड़क किनारे से एक पत्थर उठाता है उसमें थोड़ी सी कारीगरी करके 5000 रुपये में बेच देता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे से पत्थर उठाकर ले जाता है। इसके बाद वह पत्थर की कटिंग करवाता है और फिर उसकी शाइनिंग के लिए उस पर कलर करता है। इतना सब कुछ करने के बाद युवक उस पत्थर में एक घड़ी फिट कर देता है। पत्थर में लगी घड़ी लेकर वह मार्केट जाता है, जहां लोगों को ये घड़ी दिखाता है। इस दौरान एक शख्स ने 5 हजार रुपये में पत्थर में लगी घड़ी खरीद भी ली। 

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @deluxebhaiyaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने मजाकिया अंजाद में कैप्शन में लिखा है, 'पत्थर से पैसा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आइडिया तो क्रेजी है भाई। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- दिमाग का यूज अच्छा किया। तीसरे यूजर ने लिखा- अंकल के पास रील नहीं जानी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- टैलेंट होना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

क्या आपने केले की वाइन पी है? VIRAL VIDEO में देखिए बनने का तरीका, चीन में हैं शौकीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।