1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपने केले की वाइन पी है? VIRAL VIDEO में देखिए बनने का तरीका, चीन में हैं शौकीन

क्या आपने केले की वाइन पी है? VIRAL VIDEO में देखिए बनने का तरीका, चीन में हैं शौकीन

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 15, 2026 07:31 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 07:31 pm IST

वाइन अंगूरों से बनती है लेकिन अगर कोई कहे कि केले की वाइन बनी है तो आप क्या करेंगे? इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें केले की वाइन बनते हुए दिखाया गया है।

banana wine- India TV Hindi
केले की वाइन बनने की प्रक्रिया Image Source : X/@TANSUYEGEN

केला खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है लेकिन अगर कोई केले की वाइन बनाकर पिलाए तो आपको कैसा लगेगा? चीन में केले की वाइन बनाई जाती है और लोग इसका सेवन भी करते हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें केले की वाइन बनाई जा रही है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं कि ये वाइन पीना सुरक्षित होगा या सेहत के लिए खतरनाक होगा।

कैसे बनाई गई केले की वाइन?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पके हुए केलों को कोयले के ऊपर भूनती है और फिर उनके छिलके निकालकर उसमें तमाम चीजें मिक्स करती है। इस मिक्चर को एक पोटली में डाला जाता है और फिर उस पोटली को बांधकर एक पात्र में रख दिया जाता है। पात्र में जब लिक्विड जमा हो जाता है तो उसे कुकर में डाला जाता है और आग पर चढ़ाया जाता है। इसके बाद केले की वाइन बनकर तैयार हो जाती है और महिला इस वाइन को पीकर आनंद लेती है।

सोशल मीडिया पर लगी कमेंट्स की झड़ी

एक्स पर इस वीडियो को @TansuYegen ने पोस्ट किया है, जिस पर खबर लिखे जाने तक 776.5K व्यू हैं और तमाम एक्स यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर @fearlessfly001 ने लिखा, "शुद्ध बैटरी एसिड पीने का यही हाल होता है।" एक और यूजर @acihana ने लिखा, "यह शराब नहीं है, यह आसुत पेय (स्पिरिट) है।"

एक यूजर @mrhow007 ने लिखा, "दिलचस्प! केले की वाइन मीठी और अनोखी लगती है।" @KayodeTairu ने लिखा, "यह पीने के लिए कितना सुरक्षित है?" @orutwasam ने लिखा, "यह कुछ इस तरह है जैसे हम सदियों से पारंपरिक रूप से मक्के के आटे से चांगा नामक एक विशेष व्हिस्की बनाते आ रहे हैं, जिसमें 80% से अधिक अल्कोहल होता है और जिसका उपयोग कारों में पेट्रोल के स्थान पर किया जा सकता है।"

आमतौर पर वाइन कैसे और किस चीज की बनती है?

आमतौर पर वाइन (wine) अंगूर से बनती है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा बनने और पी जाने वाली वाइन होती है। हालांकि इसे अन्य चीजों से भी बनाया जा सकता है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें -

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जिसके प्लेटफॉर्म के बीच में खड़ी होती हैं सैकड़ों कैब-टैक्सी; सरपट दौड़ते हैं वाहन  

गाड़ी पर AMBULANCE उल्टे अक्षर में क्यों लिखा होता है, हर किसी को जरूर पता होना चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।