1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिहार-यूपी में ही ये संभव है! Scorpio से शख्स ने जोत डाला पूरा खेत, Video हुआ वायरल

बिहार-यूपी में ही ये संभव है! Scorpio से शख्स ने जोत डाला पूरा खेत, Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 11, 2025 08:33 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 08:33 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स स्कॉर्पियो से खेत जोतते नजर आ रहा है। शख्स का यह वीडियो देख लोगों का मानना है कि ऐसा कारनामा बिहर और यूपी में ही देखने को मिल सकता है।

स्कॉर्पियो से खेत जोतते दिखा शख्स- India TV Hindi
स्कॉर्पियो से खेत जोतते दिखा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

जुगाड़ का जादू भारत में कुछ ऐसा है कि लोग हर काम के लिए जुगाड़ का रास्ता अपनाते हैं। बड़ी-बड़ी मुश्किलों का हल अपने देसी जुगाड़ के बलबूते निकाल लेते हैं। ये तो रही भारत की बात लेकिन बिहार-यूपी जैसे राज्यों में सिर्फ जुगाड़ से ही काम नहीं चलता। यहां लगाया जाता है जुगाड़ + क्रिएटिव दिमाग, तब जाकर कहीं एक आदमी बिहार-यूपी में जुगाड़ी Pro Max बनता है। हाल में ऐसे ही एक जुगाड़ी शख्स का हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स स्कॉर्पियो के साथ कुछ अलग ही कारनामा दिखा रहा है। 

स्कॉर्पियो से खेत जोतते दिखा शख्स

दरअसल, वह शख्स अपनी महिंद्रा Scorpio से पूरे खेत को जोत रहा है। ट्रैक्टर के बदले Scorpio गाड़ी से खेत जोतना अपने आप में हैरान कर देने वाला वाकया है। जिसे देख लोग हैरान रह गए। वीडियो को अब तक जिसने भी देखा उसका दिमाग हिल गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी महिंद्रा Scorpio को अपने खेत में चलाते हुए दिख रहा है। लेकिन ये शख्स खेत में अपनी स्कॉर्पियो से कोई सैर-सपाटा नहीं बल्कि उस खेत को जेत रहा है। उसने Scorpio के पीछे एक पटरा (खेती में इस्तेमाल होने वाला उपकरण) बांध रखा है, जिसके ऊपर वह खड़े होकर मिट्टी को समतल करने का काम कर रहा है। स्कॉर्पियो से वह बंदा खेत की मिट्टी को ठीक वैसे ही समतल करते जा रहा है जैसे ट्रैक्टर करता है।

वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया गदर

वायरल वीडियो में लोग Scorpio की ताकत और शख्स का आइडिया देख हैरान रह गए। स्कॉर्पियो से खेत की जुताई इतनी स्मूथली हो रही है कि लगता है मानो Scorpio गाड़ी को खेती करने के लिए ही बनाया गया हो। इस अनोखे जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस देसी इनोवेशन की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ravibhaivlogs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

"महिंद्रा वालों को सदमे में पहुंचाओगे क्या?"

मालूम हो कि महिंद्रा की Scorpio अपनी दमदार परफॉर्मेंस और रग्ड बिल्ड के लिए जानी जाती है। वीडियो में शख्स इस चीज का पूरा फायदा उठाते नजर आ रहा है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- बिहार में कुछ भी संभव है। दूसरे ने लिखा- बिहार-यूपी में ही ये कारनाम देखा जा सकता है। तीसरे ने लिखा- अरे भाई महिंद्रा वालों को सदमे में पहुंचाओगे क्या? चौथे ने लिखा- कुछ संभव नहीं है, ये सब फॉलोअर बढ़ाने का तरीका है।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

उस्तादों का भी उस्ताद निकला ये ऑटो रिक्शा वाला, गर्मी से बचने के लिए गाड़ी में ही लगवा लिया कूलर

किसी दूसरी दुनिया की लगती है धरती पर मौजूद ये चीज, मानो प्रकृति ने खुद बनाई हो यह कलाकृति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।