1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ना जाने ताऊ ने खाई ऐसी कौन सी जड़ी बूटी, अकेले साइकिल पर पैडल मारते दूसरे हाथ से खींचकर ले गए Pulsar बाइक - Video

ना जाने ताऊ ने खाई ऐसी कौन सी जड़ी बूटी, अकेले साइकिल पर पैडल मारते दूसरे हाथ से खींचकर ले गए Pulsar बाइक - Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 20, 2024 07:41 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 07:41 pm IST

सोशल मीडिया पर एक देसी ताऊ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक हाथ से पल्सर बाइक को साइकिल चलाते हुए खींचकर ले जा रहे हैं।

बाइक को ले जाते हुए ताऊ- India TV Hindi
बाइक को ले जाते हुए ताऊ Image Source : SOCIAL MEDIA

कभी-कभी ऐसा होता है कि बाइक की पेट्रोल खत्म हो जाती है तो हमें धक्का लगाकर बाइक ले जाना पड़ता है। ऐसे में बाइक को धक्का लगाकर ले जाना बड़ी बात होती है। बाइक को धक्का लगाते हुए ले जाने में बहुत ताकत की जरूरत पड़ती है। लेकिन हाल में ही वायरल हो रहे वीडियो में एक ताऊ को एक हाथ से बाइक को खींचकर ले जाते देख लोग हैरान रह गए। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया कि आखिर ताऊ एक हाथ से बाइक को कैसे खींचकर ले जा पा रहे हैं।

साइकिल पर एक हाथ से बाइक खींचकर ले जाते ताऊ का वीडियो वायरल 

अगर आप वीडियो देखेंगे तो आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएगी। दरअसल, ताऊ खुद एक साइकिल पर सवार हैं और एक हाथ से साइकिल का हैंडल पकड़े हुए हैं और दूसरे हाथ से बाइक की हैंडल। इसी दौरान ताऊ साइकिल का पैडल मारते हुए आगे बढ़ रहे हैं और साथ में बाइक को भी एक हाथ से खींचते हुए ले जा रहे हैं। सबसे कमाल की बात तो यह है कि ताऊ का बैलेंस गजब का है। ऐसा लग रहा जैसे वह बाइक नहीं साइकिल ही ले जा रहे हों। चूंकि बाइक का वजन इतना होता है कि आप उसे उसका हैंडल पकड़ कर नहीं संभाल सकते। जबकि वीडियो में देखा जा सकता है कि ताऊ बाइक के हैंडल को एक हाथ से पकड़े हुए हैं और साइकिल का पैडल मारते बाइक को बड़े ही संतुलित तरीके से चला कर ले जा रहे हैं। यहां उनके बाजुओं की ताकत की दाद देनी पड़ेगी जो एक भारी-भरकम बाइक को एक हाथ से संभाले हुए है और उसे चलाकर ले जा रहे हैं।

देसी ताऊ की ताकत देख हैरान रह गई पब्लिक

इस अद्भुत वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @hb_gamer_99 नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों की जुबां पर एक ही सवाल है कि ताऊ ने ऐसी कौन सी जड़ी-बूटी खा ली है, जो इतनी ताकत उनमें आ गई है। कई लोगों ने वीडियो पर मजाकिया अंदाज में कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - देसी ताऊ का पावर गजब का है। दूसरे ने लिखा - ताऊ पक्का किसान होंगे। इस उम्र में भी इतनी ताकत उनमें ही हो सकता है। तीसरे ने लिखा - ऐसा करना हर किसी के बस की बात नहीं है।  

ये भी पढ़ें:

दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, बादलों के बीच Cables के सहारे लटका है ये पुल

माल ऐसा बेचो कि लोग दरिया पार करके भी खरीदने आएं, पानी में डूबे ठेके पर शराब लेने पहुंचे लोगों को देख बोली पब्लिक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।