1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. माल ऐसा बेचो कि लोग दरिया पार करके भी खरीदने आएं, पानी में डूबे ठेके पर शराब लेने पहुंचे लोगों को देख बोली पब्लिक

माल ऐसा बेचो कि लोग दरिया पार करके भी खरीदने आएं, पानी में डूबे ठेके पर शराब लेने पहुंचे लोगों को देख बोली पब्लिक

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 20, 2024 05:39 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 05:39 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शराब के प्रति लोगों की दीवानगी देख आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, दो बुजुर्ग पानी के बीच डूबे ठेके पर पहुंचने के लिए बाढ़ के पानी को पार कर रहे हैं।

शराब लेने पहुंचे बुजुर्ग- India TV Hindi
शराब लेने पहुंचे बुजुर्ग Image Source : SOCIAL MEDIA

कुछ लोगों को शराब की ऐसी लत होती है कि उन्हें किसी भी हालत में शराब चाहिए होती है। अब आप इन बुजुर्गों को ही देख लीजिए, जो शराब के लिए घुटने भर पानी के बीच भी चलकर शराब की दुकान पर जाते दिख रहे हैं। शराब पीने के इनके जज्बे को देख लोग भी दंग रह गए। मतलब  इन लोगों के लिए शराब इतनी जरूरी है कि ये किसी भी मुश्किल रास्ते से होकर गुजर सकते हैं। पानी के बीच शराब की प्यास को मिटाने के लिए इन बुजुर्गों को जाते देख आप भी यहीं कहेंगे कि शराब के लिए गजब की तलब है इनलोगों में। 

शराब पीने पानी से भरे रास्ते पार कर पहुंचे बुजुर्ग

बुजुर्गों का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो बुजुर्ग पानी भरे रास्ते से होकर शराब की दुकान पर जाते दिख रहे हैं। दोनों लगभग घुटने भर पानी को पार कर शराब की दुकान पर पहुंच रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nsworld06 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 38 लाख लोगों ने देखा और लगभग 2 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने मजेदार कमेंट भी किया है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - ये तो हाई डिमांड प्रोडक्ट है। दूसरे ने लिखा - यही तो एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसमें मिलावट होने के बाद भी बिकता है। तीसरे ने लिखा - इस स्थिति में दुकान वाले ने दुकान इसिलिए खोली है क्योंकि उसे पता है कि कस्टमर कैसे भी आएगा। चौथे ने लिखा - इस प्रोडक्ट में फुल दम है। पांचवे ने लिखा - देखना दादा शराब के चक्कर में पानी में ना बह जाना।

ये भी पढ़ें:

"रिजर्वेशन है तो क्या सीट घर ले जाओगे", सीट पर जबरन बैठने को बोल रहा था शख्स, यात्री ने Video बना कर दिया वायरल

Video: बेटे को कुएं में लटकाया और बनाने लगी रील, महिला की इस हरकत को देख भड़के लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।