1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्लफ्रेंड को बाइक की टंकी पर बैठाकर बॉयफ्रेंड रोमांटिक अंदाज में कर रहा था राइड, अब पुलिस कर रही कार्रवाई, देखें वीडियो

गर्लफ्रेंड को बाइक की टंकी पर बैठाकर बॉयफ्रेंड रोमांटिक अंदाज में कर रहा था राइड, अब पुलिस कर रही कार्रवाई, देखें वीडियो

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 02, 2023 09:27 pm IST,  Updated : Jan 02, 2023 09:27 pm IST

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में एक कपल पब्लिक प्लेस पर ही अजीब हरकत करते हुए देखें जा रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी।

GF-BF Pic, GF-BF on bike- India TV Hindi
पास के ही वाहन में बैठे व्यक्ति ने बनाया वीडियो।

आजकल युवाओं का प्यार और  रिलेशनशिप अलग ही लेवल पर जा रहा है। आपने देखा होगा कि कई कपल पब्लिक प्लेस पर भी काफी शर्मनाक हरकतें करते हैं। कुछ हैरतअंगेज हरकतें करते हैं जिसे देखकर दुनिया बिल्कुल ही हैरान रह जाती है। कुछ मॉल्स में शॉपिंग करते हुए पाए जाते हैं तो वहीं कई कपल्स काफी रोमांच के शौकिन होते हैं और वह कहीं भी शुरु हो जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा। वीडियो में आंध्र प्रदेश में एक रोमांटिक कपल को बाइक पर अजीब हरकतें पाया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आई इस वीडियो में यह रोमांटिक कपल बाइक की राइड कर रहा है। वैसे तो नॉर्मल कपल्स बाइक पर ढंग से बैठते हैं लेकिन यह कपल कुछ अलग अंदाज में ही बैठा हुआ दिख जाएगा। 

गर्लफ्रेंड को बाइक की टंकी पर बैठाकर कर रहा था राइड

जैसा कि वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉयफ्रेंड बाइक चला रहा है और उसकी गर्लफ्रेंड बाइक की पिछली सीट पर न बैठकर बाइक की टंकी पर बैठी हुई है और अपने प्रेमी को गले लगाए हुई है। वहीं लड़का उसे बाइक की टंकी पर बैठाकर सड़कों पर बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है वहीं लोगों का ध्यान भी अपनी तरफ खिंच रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश पुलिस ने इस वायरल वीडियो को देखते हुए युवक पर कार्रवाई कर रही है। इस वीडियो को बाइक के पास से ही गुजर रहे वाहन में बैठे एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया था। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

पुलिस ने की कार्रवाई

आंध्र प्रदेश पुलिस ने युवक पर कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक जब्त कर ली है। साथ ही कपल के माता-पिता को पुलिस स्टेशन बुलाकर उन्हें इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जो भी यातायात के नियमों का उल्लंघन करेगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं कपल को समझाइस दी गई कि वह रोड सेफ्टी नियमों का पालन करें और आज के बाद ऐसी हरकत न करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।