1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: राह चलती लड़कियों को छेड़कर हो जाता था फरार, UP पुलिस ने किया ऐसा इलाज कि खुद के पैरों पर चलने लायक नहीं बचा

Video: राह चलती लड़कियों को छेड़कर हो जाता था फरार, UP पुलिस ने किया ऐसा इलाज कि खुद के पैरों पर चलने लायक नहीं बचा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 08, 2024 05:58 pm IST,  Updated : Jun 08, 2024 05:58 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्पर नगर में एक शख्स राह चलती लड़कियों के साथ छेड़खानी कर फरार हो जाता था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो पर यूपी पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की के साथ छेड़खानी करता शख्स- India TV Hindi
लड़की के साथ छेड़खानी करता शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर लड़की के साथ छेड़खानी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार शख्स एक लड़की को पीछे से थप्पड़ मारकर भागते हुए दिखाई दे रहा है। आरोपी शख्स द्वारा की गई शर्मनाक घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जिसके बाद एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बाइक सवार शख्स अपने पैरों पर चल भी नहीं पा रहा है।

Related Stories

सामने आया लड़की के साथ छेड़खानी का शर्मनाक वीडियो

मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है। आरोपी का नाम सलमान है। लोगों के पोस्ट किए हुए वीडियो के अनुसार, यह व्यक्ति आदतन अपराधी किस्म का बताया जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए लोगों ने UP Police से कार्रवाई करने की मांग की थी। लोगों का यह भी आरोप था कि सलमान लड़कियों को डराने के लिए एसिड की बोतल लेकर घूमता था। हालांकि अपराधी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में यह देखा जा सकता है कि आरोपी शख्स पुलिस की गिरफ्त में है और वह पुलिस के कंधों पर लटका हुआ है। आरोपी अपने पैरों पर खड़ा होने लायक भी नहीं बचा है।

Video देख लोग कर रहे पुलिस की कार्रवाई की तारीफ

एक तरफ पहले वीडियो में लोग उस अपराधी की हरकत पर भड़के हुए हैं तो दूसरी तरफ आरोपी शख्स पर हुए पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोग यूपी पुलिस की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। मामले में लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना रहेगा। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

बजबजाते कीड़ों को बर्गर में भरकर खा गया शख्स, Video देख भूल जाएंगे Pizza-Burger खाना

VIDEO: मौके का फायदा कैसे उठाया जाता है वह इनसे सीखिए, सड़क पर भरा पानी तो फोम पर आराम से लेटकर तैरने लगा लड़का

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।