सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन तरह-तरह की चीजें लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं जिसमें स्क्रीनशॉट, फोटो, वीडियो सब होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया यूज करना पसंद करते हैं तो फिर आपसे तो कुछ छुपा ही नहीं होगा। आपकी फीड पर भी हर दिन भर-भर के पोस्ट आते होंगे और उन्हीं सब पोस्ट के बीच में कुछ वायरल कंटेंट भी होते होंगे जो लोगों का ध्यान खींचने की ताकत रखते हैं। अभी भी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर देखने को मिला जिसका कंटेंट एकदम यूनिक है जिसके कारण वो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या है।
वायरल स्क्रीनशॉट में क्या है?
अभी जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें शख्स का उसके मैनेजर के साथ चैट है। मैनेजर ने मैसेज करके पूछा कि वो ऑफिस क्यों नहीं आया। इसके जवाब में कर्मचारी एक स्क्रीनशॉट भेजता है जो कैलकुलेटर का था। उसमें नजर आता है कि 630 लिखा हुआ है। अब यह देखते ही मैनेजर अपने टीम के कर्मचारी की परेशानी समझ जाता है और लिखता है, 'समझ सकता हूं, तुम्हारा दिन अच्छा रहे।' अब कई लोगों को यह समझ में ही नहीं आएगा कि ये 630 क्या था तो उन लोगों को बता दें कि वह आदमी जिसने छुट्टी की, वो इतना थका हुआ था या फिर इतने होश में नहीं था कि उसे समझ में आए कि उसने अलार्म की जगह कैलकुलेटर खोला है और उसमें टाइम सेट किया है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो पोस्ट देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @6083Shambhavi नाम के अकाउंट से डाला गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख भी लिया है। आपको बता दें कि यह स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है। स्क्रीनशॉट को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसका क्या मतलब है। दूसरे यूजर ने लिखा- कोड वर्ड। तीसरे यूजर ने लिखा- 630 का क्या मतलब। यह बताता है कि बहुत सारे लोगों को यह समझ में नहीं आया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मां के सत्य वचन: सोशल मीडिया पर छाया अनोखा ट्रेंड, देखकर हर कोई कर पाएगा रिलेट
Most Expensive Fish: 29 करोड़ में बिकी सिर्फ एक मछली, जानिए जापान में बिकी इस मछली की क्या है खासियत


