1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब मेंढक बिल्ली के सामने लगा रोने, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

जब मेंढक बिल्ली के सामने लगा रोने, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 Published : Feb 13, 2023 11:18 pm IST,  Updated : Feb 13, 2023 11:18 pm IST

आज की दुनिया में कुछ भी हो सकता है। इस वीडियो में ही देखिए, क्या आपने मेंढक और बिल्ली को इससे पहले एक साथ देखा है?

A cat and a frog are seen in the video- India TV Hindi
वीडियो में एक बिल्ली और मेंढक नजर आ रहे हैं Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कोई नहीं जानता। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि क्या सच में ऐसा हो सकता है। अगर आप इस वायरल वीडियो को देखेंगे तो आज साफ हो जाएगा कि आज की दुनिया में कुछ भी हो सकता है। इस वीडियो में ही देखिए, क्या आपने मेंढक और बिल्ली को इससे पहले एक साथ देखा है?

बिल्ली को देख मेंढक रोने लगता है

आप देख सकते हैं इस वायरल वीडियो में एक बिल्ली और मेंढक नजर आ रहे हैं। मेंढक चुपचाप बैठा नजर आ रहा है। फिर बिल्ली मेंढक की पीठ पर दबाती है तो मेंढक चिल्लाने लगता है। बिल्ली मेंढक पर दो बार झपटती है। इसके बाद लगता है कि मेंढक रोने लगता है। वीडियो में आगे आप देखेंगे कि दो और बिल्लियां नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेंढक को रोते देख बिल्ली भाग जाती है।

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि फ्रॉग ने कैसे स्मार्ट तरीका अपनाया है। वीडियो को 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं अब तक वीडियो पर एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा एक यूजर ने लिखा कि ये बहुत ही क्रूरता की बात है। मेंढक की त्वचा बहुत चिकनी होती है और बिल्ली के पैरों में नाखून होते हैं। ऐसे में मेंढक के लिए यह सही नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।