1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 04, 2023 05:34 pm IST,  Updated : Mar 04, 2023 05:34 pm IST

सिसोदिया के जेल में जाने के बाद इंटरनेट की जनता Memes बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।

मनीष सिसोदिया के मीम्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।- India TV Hindi
मनीष सिसोदिया के मीम्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI ने शराब नीति घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सिसोदिया के जेल में जाने के बाद इंटरनेट की जनता Memes बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। कई Memes तो बहुत ही मजेदार हैं जिन्हें देखते ही आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। केजरीवाल के कुछ विरोधी इसे केजरीवाल की ही चाल बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसे Memes पोस्ट किए हैं जिसमें सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया को जेल में हंसते-हंसते केजरीवाल छोड़ने जा रहे हैं और लोग अब अगला नंबर संजय सिंह और राघव चढ्ढा का बता रहे हैं।   

कुछ Memes में तो मासूम बच्चों की चिट्ठिया वायरल हो रही कि मनीष अंकल के जेल जाने के बाद हमारा क्या होगा। तो वहीं कुछ मीम्स में दिल्ली के स्कूली बच्चों की फिलींग्स को कुछ ऐसा बता रहे जैसे वे लोग बस दिखाने के लिए दुखी हैं लेकिन मन ही मन बहुत खुश भी हैं। एक मीम्स तो ऐसा भी देखा गया जिसमें मोदी जी तीहाड़ में बंद सारे कैदियों से फोन पर बात कर रहे हैं और सबको धैर्य रखने को बोल रहे। वह बोल रहे कि कोई रोएगा-धोएगा नहीं वहां पर। ऐसे ही बहुत सारे मजेदार मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जिनमें से कुछ Memes आपको इस खबर में दिखाने जा रहे हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।