1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मच्छरों का भी अपना स्ट्रगल होता है! वायरल Video देख आपको भी हो जाएगा इस बात पर यकीन

मच्छरों का भी अपना स्ट्रगल होता है! वायरल Video देख आपको भी हो जाएगा इस बात पर यकीन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 03, 2025 05:43 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 05:43 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी को शायद ही रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है और लगभग हर कोई आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो मिल ही जाएगा। यहां तक की बच्चे भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। अब जाहिर सी बात है कि लोग सोशल मीडिया पर हैं तो दिन में थोड़ा समय तो बिताते ही होंगे। आप भी कुछ समय तो सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते ही होंगे। वहां आपको हर दिन ऐसे-ऐसे पोस्ट दिखते होंगे जो आपका मनोरंजन भी करते होंगे और आपको हैरान भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक मच्छर का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि किसी शख्स के हाथ पर मच्छर बैठा हुआ और वो उसे काटने की कोशिश कर रहा है। मगर उस मच्छर का डंक इतना कमजोर है कि बहुत कोशिश के बाद भी वो अपने कोशिश में सफल नहीं हो पाता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मच्छर अपनी जगह बदलकर भी देखता है मगर वो उस आदमी को काट ही नहीं पाता है। हर बार उसका डंक मुड़ जाता है। ऐसा नजारा शायद ही किसी ने पहले देखा होगा और यही कारण है कि वीडियो को लोग जमकर देख रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Aditeaaa_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पूरा मच्छर समाज शर्मिंदा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मोटी चमड़ी है बहुत। दूसरे यूजर ने लिख- नपुंसक मच्छर। तीसरे यूजर ने लिखा- डंक में धार करा कर आएगा अगली बार। एक अन्य यूजर ने लिखा- मच्छरों का भी अपना स्ट्रगल होता है।

ये भी पढ़ें-

मैप ने बंदे को दिखाया ऐसा रास्ता जो आपको कर देगा हैरान, देखने के बाद लोगों ने भी किया रिएक्ट

डॉक्टर की इस पर्ची को देखेंगे तो आंखें खुली की खुली रह जाएंगी, फोटो देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।