1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मैप ने बंदे को दिखाया ऐसा रास्ता जो आपको कर देगा हैरान, देखने के बाद लोगों ने भी किया रिएक्ट

मैप ने बंदे को दिखाया ऐसा रास्ता जो आपको कर देगा हैरान, देखने के बाद लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 03, 2025 04:52 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 04:52 pm IST

एक शख्स ने कहीं जाने के लिए मैप पर रास्ता सर्च किया होगा। उसे फिर जो रास्ता दिखाया उसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बंदे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ अलग लोग पोस्ट करते ही रहते हैं। लोगों को जहां कुछ अलग या फिर अनोखा दिखता है, वो उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके अलावा लोग सोशल मीडिया पर फोटो और स्क्रीनशॉट भी खूब शेयर करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तरह-तरह के खूब सारे पोस्ट देखे होंगे। उन्हीं में से कुछ ऐसे भी होते है जो वायरल होते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट मिला। तो आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में क्या दिखा?

अभी जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें बहुत कुछ नहीं है। सिर्फ एक स्क्रीनशॉट है जो वायरल हो रहा है। दरअसल वो स्क्रीनशॉट मैप का है। उसमें नजर आ रहा है कि कहीं जाने के लिए रास्ता सर्च किया गया है। कुछ दूर तक एक सड़क से रास्ता दिखा रहा है लेकिन अचानक दिखा रहा है उसे एक पटरी को पार करते हुए वहां से जाना होगा। स्क्रीनशॉट में नजर आ रहा है उस रेलवे ट्रैक के पास पार करने के लिए कोई रास्ता नहीं है। इसका शख्स ने स्क्रीनशॉट लिया और पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Thank you google maps' लिखा हुआ है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Superoverr नाम के अकाउंट की तरफ से किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को कई लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेरे साथ कई बार हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- गूगल मैप की तरफ से मुझे भी ऐसे शानदार रास्ते दिखाए गए हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इस पर कभी भरोसा नहीं करता। चौथे यूजर ने लिखा- कैसे जाओगे यहां से। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये मैप ऐसे ही फंसाता है।

ये भी पढ़ें-

डॉक्टर की इस पर्ची को देखेंगे तो आंखें खुली की खुली रह जाएंगी, फोटो देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

भाई के स्टॉल पर गलत कस्टमर आ गया, वायरल Video देख आप भी कहेंगे यही बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।