1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Reel बनाने में मदमस्त हुआ पुलिस वाला, इधर कानून की धज्जियां उड़ाने लगे लोग

Reel बनाने में मदमस्त हुआ पुलिस वाला, इधर कानून की धज्जियां उड़ाने लगे लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 19, 2024 01:40 pm IST,  Updated : May 19, 2024 01:40 pm IST

एक पुलिस वाले का डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह एक युवक के साथ डांस करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

रील बनाते हुए युवक और पुलिसकर्मी- India TV Hindi
रील बनाते हुए युवक और पुलिसकर्मी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर इन दिनों पुलिस वालों के रील खूब वायरल होते रहते हैं। इन रील्स पर ताबड़तोड़ व्यूज और लाइक्स आते हैं। इन्हें शेयर भी खूब किया जाता है। कभी-कभी वर्दी में रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर डाले जाने पर विभागीय सख्ती भी की जाती है। लेकिन कई बार पुलिस लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इन रील्स का सहारा लेती है। फिलहाल ऐसे ही वर्दी पहने एक पुलिस वाले का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस वाला एक लड़के के साथ डांस करते हुए नजर आ रहा है।

लड़के के साथ पुलिस वाले ने बनाई रील

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पुलिस वाला एक शख्स के साथ सड़क किनारे खड़े होकर फोन पर कुछ कर रहा होता है। तभी एक युवक उसके पास आता है और पुलिस वाले के हाथ से उसका मोबाइल छीनकर अपने पास रख लेता है और अचानक से उसके सामने डांस करने लगता है। पहले तो पुलिस वाला युवक के इस हरकत से थोड़ा हैरान होता है लेकिन जैसे ही उसे यह आभास होता है कि उसके सामने  कैमरा है। तभी पुलिस वाला तुरंत ही युवक के साथ मग्न होकर नाचने लगता है। थोड़ी देर में दोनों लोग मदमस्त होकर डांस करने लगते हैं। इधर पुलिस वाले चचा डांस करते हुए रील बनाने में व्यस्त हो जाते हैं, उधर, सड़क पर ट्रैफिक रूल्स तोड़ते हुए चल रहे लोगों की चांदी हो जाती है। कुछ लोग तो खड़े होकर पुलिस वाले को उस युवक के साथ डांस करते हुए देखने लगते हैं तो कुछ लोग बिना हेलमेट लगाए रोड पर गाड़ी दौड़ाते हुए नजर आते हैं। चलान से बचने के लिए उनलोगों को यह शानदार मौका मिल गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि वीडियो में डांस कर रहे युवक और पुलिस वाले अंकल दोनों बहुत ही फेमस लोग हैं। जो युवक डांस कर रहा है, उसका नोएल रॉबिन्सन है जो कि बहुत ही फेमस टिकटॉकर है और जो पुलिस वाले अंकल डांस कर रहे हैं। उनका नाम अमोल कांबले हैं जो कि डांसिंग कॉप के नाम से पूरे देश में मशहूर हैं। वीडियो मुंबई में किसी सड़क के किनारे का है। फेमस टिकटॉकर नोएल रॉबिन्सन इन दिनों भारत में हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rathor7_ नाम के यूजर ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- नुकसान हो गया। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 17 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।    

ये भी पढ़ें:

VIDEO: ताऊ ने न जाने कौन सी जड़ी-बूटी सूंघ ली, लगातार 6 मिनट तक लड़की के साथ कूद-कूद कर करते रहे डांस

VIDEO: डॉली चायवाला को छोड़िए अब मिलिए पप्पू चायवाला से, हवा में दूध उछालकर दिखाता है करतब फिर बनाता है मस्त चाय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।