1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदूक के साथ फोटो खिंचाई, पति को गुलाब देकर शराब पिलाई, रीलबाज महिला के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच

बंदूक के साथ फोटो खिंचाई, पति को गुलाब देकर शराब पिलाई, रीलबाज महिला के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 13, 2026 08:32 am IST,  Updated : Feb 13, 2026 08:32 am IST

वायरल वीडियो में महिला अपने पति को गुलाब का फूल देती है। इसके बाद शराब भी ग्लास में निकालकर देती है। यह रील वायरल होने पर महिला का अकाउंट देखा गया तो पिस्तौल के साथ भी फोटो मिली। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Viral women- India TV Hindi
महिला की वायरल फोटो और वीडियो Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के मुंगेर में सोशल मीडिया पर बीते तीन दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। वायरल वीडियो में एक महिला अपने पति को गुलाब और शराब देते हुए दिखाई दे रही है। इसी महिला की पिस्टल के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो 7 फरवरी का बताया जा रहा है। वीडियो में कंचन देवी नामक महिला रोज डे के अवसर पर अपने पति को गुलाब भेंट करती हुई नजर आ रही है। इसके बाद वह अपने पति को एक गिलास में शराब और शराब की बोतल देते हुए वीडियो रिकॉर्ड करती है, जिसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर साझा किया गया। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

पिस्टल के साथ फोटो भी सामने आई

वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर महिला की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें वह एक ब्यूटी पार्लर में पिस्टल के साथ फोटो खिंचवाती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीरों के सामने आते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के अनुसार, सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई, जिसने महिला के घर पर छापेमारी भी की। 

कंचन देवी और विशाल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज

जांच में यह सामने आया कि वायरल तस्वीर में दिख रहा पिस्टल विशाल कुमार नामक व्यक्ति का लाइसेंसी हथियार है, जो दीनदयाल चौक का निवासी है। उसी हथियार के साथ कंचन देवी ने फोटो खिंचवाई थी। पुलिस ने इस मामले में कंचन देवी और लाइसेंसी हथियार धारक विशाल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

(मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

भारत का इकलौता शहर, जहां 'पलंगतोड़' मिठाई खाने के लिए लगती है लाइन; खाते ही मदमस्त हो जाते हैं लोग

बीमार पत्नी को पीठ पर उठाकर जगन्नाथ मंदिर तक ले गए बाबूजी, Viral Video देख आप भी कहेंगे- 'ये है सच्चा प्यार'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।