1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Navy मेस में दारू की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप, Drinks के मेन्यू की तस्वीर हुई वायरल

Navy मेस में दारू की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप, Drinks के मेन्यू की तस्वीर हुई वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 08, 2023 02:12 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 02:12 pm IST

सोशल मीडिया पर अल्कोहल की एक प्राइस लिस्ट वायरल हो रही है, जिसे नेवी मेस का बताया जा रहा है। इस मेन्यू को देखने के बाद ड्रिंक्स के सामने लिखे हुए प्राइस को देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं।

सोशल मीडिया पर अल्कोहल की एक प्राइस लिस्ट वायरल हो रही है। - India TV Hindi
सोशल मीडिया पर अल्कोहल की एक प्राइस लिस्ट वायरल हो रही है। Image Source : TWITTER

आजकल किसी भी पार्टी में कुछ हो या न हो ड्रिंक्स तो भाईसाहब होनी ही चाहिए। इसके बिना कोई भी पार्टी पूरी नहीं होती। अगर कोई अपनी तरफ से पार्टी देना चाहता है तो वह ड्रिंक्स का इंतजाम करने में सबसे पहले लग जाता है। कुछ लोग गर पर ही बॉटल्स लाकर पीना और पीलाना पसंद करते हैं। तो वहीं कई लोग पब और बार में जाकर पीना पसंद करते हैं। हालांकि पब और रेस्टोरेंट में दारू की कीमतों को देखकर तो सिर चकरा सा जाता है। अब 350 रुपए में 30ML दारू में किसका मन भरता है। यानी इन जगहों पर जाना मतलब अपनी जेब खाली करवाना है। बाहर तो ड्रिक्स इतने महंगे होते हैं कि इंसान को पीने के बाद भी उसे पैसों का होश रहता है कि सारे चले जाएंगे आज तो। ऐसे में सोशल मीडिया पर अल्कोहल की एक प्राइस लिस्ट वायरल हो रही है, जिसे नेवी मेस का बताया जा रहा है। इस मेन्यू को देखने के बाद ड्रिंक्स के सामने लिखे हुए प्राइस को देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं।

कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

मेन्यू के इस तस्वीर को अनंत (@AnantNoFilter) नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। यूजर ने यह फोटो 4 फरवरी को शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था- मेरा बैंगलुरु वाला ब्रेन इन कीमतों को समझ नहीं पा रहा। उन्होंने कैप्शन में लिखा- "मेरा बैंगलुरु वाला ब्रेन इन कीमतों को समझ नहीं पा रहा।" हां तो भई समझेंगे कैसे भिया ने हमेशा पब और बार में ही ड्रिक्स पी होगी। क्योंकि बैंगलुरु में रहने वाला इंसान तो इन सब चीजों के लिए पब और बार जाना ही पसंद करता होगा। कैर आपको बता दें कि मेस के इस मेनू में व्हिस्की से लेकर बीयर के कई ब्रांड्स की कीमत लिखी हुई है जो कि इतनी कम है कि हम और आप सोच भी नहीं सकते। इस मेन्यू में लिखे गए ज्यादातर ड्रिंक्स की कीमत 100 रुपए से कम है। ट्विटर पर वायरल हो रहे इस मेन्यू के पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 20 हजार से अधिक व्यूज़ और 700 से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स 'नेवी ऑफिसर्स मेस' के इस मेन्यू को देखकर दंग रह गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।