1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. NEET Paper Leak: पैरेंट्स को कैसे झांसे में लेते थे RCC इंस्टीट्यूट वाले, सीक्रेट Video आया सामने

NEET Paper Leak: पैरेंट्स को कैसे झांसे में लेते थे RCC इंस्टीट्यूट वाले, सीक्रेट Video आया सामने

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Adarsh Pandey
 Published : May 18, 2026 07:08 pm IST,  Updated : May 18, 2026 07:08 pm IST

नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी शिवराज मोटेगावकर के RCC इंस्टीट्यूट के रिप्रेजेंटेटिव और किसी अभिभावक के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको बताते हैं कि वो किस तरह से छात्रों के अभिभावकों को झांसे में लेते थे।

RCC इंस्टीट्यूट वालों के दो सीक्रेट वीडियो आए सामने- India TV Hindi
RCC इंस्टीट्यूट वालों के दो सीक्रेट वीडियो आए सामने Image Source : INDIA TV

इसी महीने की 3 तारीख को NTA ने कई शहरों में NEET UG 2026 की परीक्षा आयोजित करवाई थी मगर वो पेपर लीक हो जाने के कारण 12 मई को उस परीक्षा को रद्द कर दिया गया। अब NEET की यह परीक्षा दोबारा कराई जाएगी जिसके लिए 21 जून की तारीख तय हुई है। इसी बीच पेपर लीक को लेकर लगातार जांच और कार्रवाई हो रही है। इसी बीच दो वीडियो सामने आए हैं जो RCC इंस्टीट्यूट के हैं। इस वीडियो में पता चलता है कि कैसे ये इंस्टीट्यूट वाले छात्रों के अभिभावकों को अपने झांसे में लेते थे और खुद के इंस्टीट्यूट को सबसे बेहतर बताते थे। दरअसल 2 सीक्रेट वीडियो सामने आए हैं जिसमें मराठी में बात होते हुए नजर आ रहा है। आइए हम आपको हिंदी में बताते हैं कि वीडियो में क्या बात हो रही है।

यहां जानें वीडियो के सवाल और जवाब

अभिभावक: अगर नीट के लिए क्लास लगाया तो क्या सफलता मिलेगी क्या नीट क्रैक कर लेगा?

RCC रिप्रेजेंटेटिव: आप अगर पूरे भारत में AIIMS में या किसी भी सरकारी कॉलेज में देखें तो केवल इकलौता ऐसा इंस्टिट्यूट है, जिनके विद्यार्थियों का रेशियो सबसे ज्यादा है। आप भारत के किसी भी मेडिकल कॉलेज में जाएं तो वहां आपको RCC का एक विद्यार्थी जरूर मिलेगा।

अभिभावक: अच्छा।

RCC रिप्रेजेंटेटिव: मैं आपको यह बात बता दे रहा हूं कि हमने यह जो रिजल्ट प्रिंट किया है, ऐसा किसी भी कोचिंग इंस्टिट्यूट का नहीं है। आज तक किसी भी कोचिंग इंस्टिट्यूट ने आपको ऐसा रिजल्ट नहीं दिखाया होगा, लोकल हो या फिर नेशनल और ऐसा भी नहीं है यह कोई रिपीट वाले बच्चे हैं। हर बार हर साल आपको अलग बच्चों का चेहरा नजर आएगा। 

अभिभावक: अच्छा। 

RCC रिप्रेजेंटेटिव : आप यह पूरी लिस्ट देखिए हमारे बच्चों का सिलेक्शन किन-किन सरकारी अस्पतालों में हुआ है।

यहां देखें एक वीडियो

अभिभावक: क्या सवाल कहीं से भी आ सकते हैं? 

RCC रिप्रेजेंटेटिव: नहीं सर, यह सवाल 2025 नीट में आया था। अब यह देखिए हमारे स्टडी मैटेरियल में यह सवाल कहां था और हमने किस प्रकार पूछा था। यह रेफरेंस के लिए है। कल को अगर किसी अभिभावक ने पूछा कि बताइए यह सवाल आपकी स्टडी मैटेरियल में कहां था, हम आपको पेज नंबर के साथ दिखा सकते हैं। अब यह सवाल कम से कम 2 से 3 बार पूछा गया है। 

अभिभावक: अच्छा।

RCC रिप्रेजेंटेटिव: हम इसपर ऐसे काम करते हैं। हम आपको इस बात की गारंटी देते हैं कि नीट के पेपर में जो भी सवाल आया, वो कहीं ना कहीं हमारे स्टडी मैटेरियल में वह जरूर होता है।

यहां देखें दूसरा वीडियो

ये भी पढ़ें-

तू जानता नहीं मैं कौन हूं! केदारनाथ जा रही महिला की खच्चर वाले से हुई बहस, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।