1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तू जानता नहीं मैं कौन हूं! केदारनाथ जा रही महिला की खच्चर वाले से हुई बहस, देखें वायरल Video

तू जानता नहीं मैं कौन हूं! केदारनाथ जा रही महिला की खच्चर वाले से हुई बहस, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 18, 2026 06:09 pm IST,  Updated : May 18, 2026 06:09 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर बहुत ही वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला की खच्चर वाले से बहस होती दिख रही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया?

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

आज के समय में तो हर किसी के पास फोन है तो लोगों को जब भी कुछ ऐसा होते हुए दिखता है जो उन्हें गलत लगता है या फिर उन्हें पहली बार दिखता है या फिर वो लोगों का ध्यान खींचने जैसा होता है तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट भी कर देते हैं। इसके बाद अगर वो वीडियो सोशल मीडिया पर बैठी जनता का भी ध्यान खींच लेते हैं तो वो वायरल हो जाते हैं और आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आया जिसके कारण वीडियो वायरल हुआ।

वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक महिला ने नजर आ रही है जो खच्चर पर बैठी है। वहीं उसके सामने खच्चर का मालिक खड़ा है और उस महिला की उससे बहस हो रही है। अब बहस कहां से शुरू हुई, यह तो नहीं पता क्योंकि वीडियो बीच में से रिकॉर्ड हुआ है। जहां से वीडियो शुरू हुआ वहां से महिला यह कहते सुनाई देती है, 'ये तेरी गलती है। तेरे बाप का रोड है क्या, आराम से जगह मिलेगी तो? सिलेंडर लग गया मुझे...तू जानता नहीं है, मैं कौन हूं? एक कॉल पर तू अंदर हो जाएगा, एक फोन। मुझे ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है बस एक कॉल, अभी इधर के SP को बुलाकर लाऊंगी मैं।'

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कैप्शन में लिखा है, 'केदारनाथ जा रही एक महिला की खच्चर वाले से एक छोटी सी बात पर बहस हो गई। "मेरी एक फ़ोन कॉल पर तुम गिरफ़्तार हो जाओगे। तुम्हें पता नहीं मैं कौन हूं।" एक पवित्र स्थल पर अपनी हैसियत का रौब।'

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

700 किलो के इस भैंसे में ऐसा क्या है जो इतना छाया हुआ है, Video हो रहा है खूब वायरल

लोको-पायलट की वजह से 1 मिनट भी देर नहीं होती ट्रेन, फिर क्यों होती है देरी? शख्स ने Video में बताया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।