1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. JCB को इस काम के लिए किसी ने इस्तेमाल नहीं किया होगा, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

JCB को इस काम के लिए किसी ने इस्तेमाल नहीं किया होगा, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 09, 2024 04:51 pm IST,  Updated : Oct 09, 2024 04:51 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो सकते हैं। वीडियो में एक शख्स JCB का जो इस्तेमाल कर रहा है, वो आपने किसी को करते नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, आप इसका अंदाजा पहले से नहीं लगा सकते हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग वीडियो को पोस्ट करते हैं और उन सभी वीडियो में से जो वीडियो लोगों को हैरान कर देता है या फिर बहुत ही अजीब होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपके फीड पर ऐसे कई वीडियो आते होंगे जो वायरल हो रहा है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे और साथ में आपको हंसी भी आएगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने आज तक लोगों को अलग-अलग तरह से नहाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी को JCB की मदद से नहाते हुए देखा है। हैरान हो गए, लेकिन वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। एक शख्स नहाने के लिए तैयार है, दूसरा शख्स जो JCB को चला रहा है, वो उसकी मदद से पानी को उठाता है। इसके बाद वो नहाने वाले शख्स के पास लाकर उसे गिराता है जिसके नीचे बैठकर वह आदमी नहाता है। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिली मगर वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'JCB को इस काम के लिए किसी ने इस्तेमाल नहीं किया होगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो 21 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ताऊ मजे कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- स्वाद लै रिया है ताऊ। चौथे यूजर ने लिखा- अद्भुत। एक अन्य यूजर ने लिखा- बाबा और JCB को लेकर उनका प्यार।

ये भी पढ़ें-

ये वाला नजारा आपने दिल्ली मेट्रो में कभी नहीं देखा होगा, वायरल Video देख लोगों ने लिए मजे

Video: रोटी के बाद अब ब्रेड में लगाया गोबर और खा गया यह आदमी, आपको आंखों पर नहीं होगा यकीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।