1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नोएडा के परथला में शराब के नशे में मर्यादा भूले कार सवार, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सही कर दिया दिमाग

नोएडा के परथला में शराब के नशे में मर्यादा भूले कार सवार, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सही कर दिया दिमाग

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 01, 2026 09:09 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 10:36 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक नशे में हैं और दूसरी कार में एक परिवार के लोग बैठे हुए हैं। आरोपी युवक कार में बैठी महिलाओं की तरफ अश्लील इशारे कर रहे हैं।

noida Police - India TV Hindi
अश्लील हरकत करता आरोपी (बाएं), पुलिस की कार्रवाई (दाएं) Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शराब के नशे में अश्लील हरकतें करने वाले दो युवकों को पुलिस ने सबक सिखाया है। आरोपियों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह नशे में नजर आ रहे थे और दूसरी कार में बैठी महिलाओं के प्रति अश्लील इशारे कर रहे थे। महिलाओं के साथ उनका पूरा परिवार कार में था और इन्हीं लोगों ने आरोपियों का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सभी का दिमाग ठिकाने लगा दिया।

घटना नोएडा के परथला पुल की है। यहां महिलाओं के साथ युवकों द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। कार सवार युवकों ने गाड़ी सवार महिलाओं को फ्लाइंग किस का इशारा किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला थाना फेज 3 इलाके का है।

 

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक महिलाओं पर अश्लील इशारे करते और काफी देर तक उनका पीछा करते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद महिलाएं काफी डर गई थी। वही वीडियो वायरल होने के बाद फेज 3 थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और वीडियो की जांच शुरू कर दी। थाना फेज-3 पुलिस टीम ने गाड़ी की ट्रेस कर लिया और वीडियो में दिख रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने वीडियो में दिख रहे एमजी हेक्टर कार (नंबर UP 75 AH 3565) को भी जब्त कर लिया है।

 

आजमगढ़ और मैनपुरी के हैं आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार निवासी आजमगढ़ और अभिषेक निवासी कस्बा कुशमाहा, थाना किसली, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी का अस्थायी निवास नोएडा में जेवीएस सोसायटी, सेक्टर 135, थाना एक्सप्रेसवे है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

(नोएडा से राहुल ठाकुर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

वाराणसी में संत रविदास जन्मस्थली पर उमड़ा जनसैलाब, सांसद चंद्रशेखर के समर्थकों और पुलिस में तीखी बहस

VIDEO: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, चरण छूकर लिया आशीर्वाद

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।